national
सपा राज में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, अखिलेश यादव के वादे रंगीन सपना: गुलाब देवी
INT News26 August 2026 at 11:54 pm

संभल, 26 अगस्त। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, समानता और कल्याण को लेकर किए गए दावों पर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पलटवार किया। अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने सपा शासन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। गुलाब देवी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर हैं तथा भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।