world
चीन ने थ्येनल्येन-3 01 उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया
INT News30 July 2026 at 11:22 pm

बीजिंग, 30 जुलाई। चीन ने 29 जुलाई को थ्येनल्येन-3 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। शाम 7 बजकर 50 मिनट पर चीन ने वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-7ए वाहक रॉकेट के जरिए इस उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा। प्रक्षेपण के बाद उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंच गया और मिशन पूरी तरह सफल रहा।