national · गुजरात
कांग्रेस ने संसद को बना दिया है राजनीति का अखाड़ा : रोहन गुप्ता
INT News29 July 2026 at 05:49 pm

अहमदाबाद, 29 जुलाई। लोकसभा में बुधवार को ‘एंटी-पेपर लीक बिल 2026’ ध्वनि मत से पारित हो गया। इस बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 20 जुलाई को छात्रों से जुड़े प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के संबंध में गंभीर आरोप लगाए। राहुल के आरोपों पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि आरोप लगाने से पहले तथ्य और सबूत होने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने संसद को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।