समाचार · बिहार
दिल्ली और झारखंड जाना हुआ आसान: BSRTC लाने जा रहा नया ऐप, घर बैठे मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन
पटना. बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब दूसरे राज्यों के लिए सरकारी बस का टिकट भी मोबाइल ऐप से बुक हो सकेगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम जल्द ही वेयर इज माई बस ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिस पर नगर सेवा, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सभी बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा एक ही जगह मिलेगी.
इन राज्यों के लिए होगा ऐप से बुकिंग
पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिये चलने वाली बसों की बुकिंग को ऐप से जोड़ा जायेगा. यात्री घर बैठे सीट पसंद कर टिकट बुक कर सकेंगे. साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी कर पायेंगे. ऐप में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा भी होगी.
बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्य बातें
बीएसआरटीसी का वेयर इज माई बस ऐप जल्द होगा लॉन्च, बसों की लाइव लोकेशन भी मिलेगी
घर बैठे सीट चुनकर कर सकेंगे बुकिंग, कैंसिलेशन पर मिलेगा रिफंड
ट्रेन की तरह दिखेगी बस की लाइव लोकेशन
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत लाइव ट्रैकिंग होगी.यात्रियों को सरकारी बसों की लोकेशन ट्रेनों की तरह लाइव दिखेगी. बस कहां है और बस स्टैंड पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसकी सटीक जानकारी मोबाइल पर ही मिल जायेगी.इससे यात्रियों को स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.यह सुविधा बसों में लगे जीपीएस के जरिए संभव होगी। साथ ही रूट और किराए की जानकारी भी एक क्लिक में मिलेगी.
Also Read: Bodh Gaya Master Plan: फल्गु नदी पर ऐसा बनेगा रिवरफ्रंट, महाबोधि कॉरिडोर से बदलेगी बोधगया की तस्वीर