Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

INT News29 July 2026 at 10:01 pm

दीपके ने चेतावनी दी कि सरकार को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छात्रों का गुस्सा शांत हो गया है. उन्होंने कहा, "यदि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों को परेशान करना बंद नहीं किया और अपने रवैये में सुधार नहीं लाया, तो देश के युवा इस सरकार को ही बदल देंगे."

'छात्र आतंकवादी नहीं, देश का भविष्य हैं'

संसद मार्च के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दीपके ने कहा कि 20 जुलाई को सड़कों पर छात्रों का खून बहा था, जो बेहद दुखद था. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के बाद भी कई राज्यों की पुलिस छात्रों के घरों पर जाकर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकियां दे रही है.

"ये छात्र कोई आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि हमारे देश का भविष्य हैं. अगर देश के भविष्य को इस तरह प्रताड़ित किया जाएगा, तो जैसे धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा, वैसे ही कल हम सरकार भी बदल देंगे." - अभिजीत दीपके

40 दिन बाद घर लौटे, बड़े आंदोलन का दिया संकेत

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 36 दिनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व करने के 40 दिनों बाद अपने गृह नगर पहुंचे दीपके ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह सफल रहा और यह देश के छात्रों की जीत है हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी, तो सीजेपी इससे भी बड़े स्तर पर एक नया आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगी. हवाई अड्डे से निकलने के बाद दीपके डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के पास स्थित डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

ये भी पढ़ें: CJP आंदोलन समाप्त होने के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके का हुआ जोरदार स्वागत, बोले- FIR नहीं हटी तो फिर होगा आंदोलन

यह भी पढ़ें-  राहुल गांधी के बचाव में उतरे खरगे, कहा- युवाओं पर हमले की गुनहगार है बीजेपी; मोदी-शाह से मांगा जवाब

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा