Tuesday, 28 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

'ओलंपिक एक बोनस की तरह है': वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद ओलंपिक पर अनाहत की नजरें

INT News27 July 2026 at 11:05 pm

नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत की पहली वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने के बाद अनाहत सिंह ने अब अपना अगला बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। उनका सपना लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में भारत के लिए पदक जीतना है। अनाहत का मानना है कि ओलंपिक में स्क्वैश को शामिल किए जाने से खिलाड़ियों को ऐसा मौका मिला है, जिसकी उन्होंने पहले कभी कल्पना भी नहीं की थी।