world
कैमरून-सीएआर सीमा पर सोने की खदान ढही, 100 से अधिक लोगों की मौत
INT News20 August 2026 at 11:32 pm

याउंडे, 20 अगस्त। कैमरून और मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) की सीमा पर स्थित एक गांव में सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक खनिकों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और मीडिया के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर हुआ और राहत-बचाव अभियान अब भी जारी है।