Wednesday, 9 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में गोतस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार:3 गोवंश बरामद, आई-20 कार में ले जा रहे थे; एक साथी फरार

INT News9 September 2026 at 01:44 pm

पलवल जिले में मुंडकटी थाना पुलिस ने गोवंश की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 गोवंश और एक आई-20 कार मिली है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि औरंगाबाद से गहलव गांव जाने वाले रास्ते पर एक आई-20 कार में कुछ लोग गोवंश ले जा रहे हैं। 2 आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 2 आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहरू का नंगला (हसनपुर) निवासी हम्मन उर्फ अलाउद्दीन और पीरगढ़ी (हसनपुर) निवासी फारुक के रूप में हुई है। फरार हुए तीसरे आरोपी की पहचान उटावड़ (हथीन) निवासी जमशेद उर्फ जम्मी के तौर पर हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गाय समेत 3 गोवंश बरामद कार की तलाशी में 3 गोवंश मिले। इनमें एक बछड़ा, एक सांड और एक गाय शामिल थी। इनके मुंह और पैर रस्सियों से बेरहमी से बांधे गए थे। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट (HR-70A-9997) जांच में फर्जी निकली। इस मामले में मुंडकटी थाना पुलिस ने सिविल लाइन पलवल निवासी शैलेंद्र की शिकायत पर गोतस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। 'गोतस्करी में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा' एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।