Nainital News: नैनीताल में बारिश के बाद लौटी रौनक! बढ़ती ठंड और घने बादलों ने जगाई बर्फबारी की नई उम्मीद

Spread the love

Nainital News: नैनीताल में मौसम ने एकबार फिर से करवट ली है. बारिश और ठंड के बीच बर्फबारी की उम्मीद लेकर पर्यटक फिर नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लौटती रौनक ने न केवल सैलानियों का मन मोह लिया, बल्कि पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी है. ठंडी हवाओं और बारिश के साथ नैनीताल की खूबसूरत वादियों में बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गई.