उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! CM धामी ने बढ़ाया 2% महंगाई भत्ता, विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ भी मंजूर

Spread the love

Uttarakhand DA Hike 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) को 58% से बढ़ाकर 60% करने की मंजूरी दे दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. इसके साथ ही, सीएम ने विकास कार्यों के लिए ₹50 करोड़ का बजट जारी किया है. इसमें हल्द्वानी और चम्पावत में पुलिस आवास निर्माण और अल्मोड़ा व चमोली के प्रमुख बाजारों में नई पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है. इस फैसले से प्रदेश में ढांचागत सुधार और कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा.