हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए ‘बदमाशी’ वाले बयान पर माफी मांग ली है। रेखा शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया। मेरी मंशा किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं थी, बल्कि एक पार्टी की वर्किंग के प्रति थी। जहां तक चौधरी भजनलाल की बात है, वह एक सम्मानित और जमीन से जुड़े हुए मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके परिवार के कई सदस्य हमारी पार्टी में हैं। अगर मेरे बयान से उनके परिवार या समर्थकों को दुख पहुंचा हो, तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं और खेद प्रकट करती हूं।” सांसद रेखा शर्मा के वीडियो के बाद पूर्व CM भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हम रेखा शर्मा के बयान से संतुष्ट हैं। उन्होंने समर्थकों से रेखा शर्मा के खिलाफ दी गई शिकायतें भी वापस लेने का आग्रह किया। रेखा शर्मा का वह बयान, जिस पर विवाद हुआ…. रेखा शर्मा के वीडियो के बाद कुलदीप बिश्नोई की 2 बातें…. हम रेखा शर्मा के बयान से संतुष्ट कुलदीप बिश्नोई ने भी वीडियो जारी कर कहा- “हम रेखा शर्मा के बयान से संतुष्ठ हैं। उन्होंने अपने शब्द वापस लेकर जो खेद प्रकट किया है, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं। मैं इस मौके पर भजनलाल के अनुयायियों व समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि हमारे कठिन समय पर सबने मजबूती से आवाज उठाई।” शिकायतें और FIR वापस लें समर्थक उन्होंने आगे कहा- “मैं अब सभी समर्थकों से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी की गरिमा और अनुशासन का सम्मान करें। मेरा सभी से विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर और वीडियो साझा न करें और जहां-जहां शिकायतें और एफआईआर हुई हैं, उनको वापस ले लें। इस पूरे प्रकरण का यही सम्मानजनक समापन है। हम सबको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है और मिलकर बीजेपी को और मजबूती प्रदान करनी है।” CM सैनी ने कहा था- कोई नाराज नहीं रेखा शर्मा के वीडियो से पहले आज ही सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था, कोई नाराज नहीं है। चौधरी भजनलाल का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया है। वो हमारे लिए सम्मानित हैं। उनके दिखाए रास्ते को आगे बढ़ाने का काम किया है। सेक्टर-5 में जनसभा को संबोधित कर रही थीं 24 अप्रैल को पंचकूला में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले सेक्टर-5 में जनसभा रखी गई थी। यहीं सांसद रेखा शर्मा ने विवादित बयान दिया। उस समय मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा नेता बंतो कटारिया समेत अन्य नेता मौजूद थे। रेखा शर्मा ने मंच से कहा, “आपसे एक निवेदन है कि आप खुद तो वोट डालें ही, अपने आसपास के लोगों से भी इतने वोट डलवाएं कि पंचकूला में हिस्ट्री बन जाए और श्यामलाल बंसल से ज्यादा वोट किसी को न मिलें। श्यामलाल बंसल ने वो समय भी देखा है, जब यहां पर कांग्रेस की बदमाशी थी। जब यहां बदमाशी थी भजनलाल की और चंद्रमोहन की। पूरी तरह बदमाशी करके ये इलेक्शन जीते थे।” भजनलाल का नाम लेने से पहले रेखा बंसीलाल भी बोल रही थीं, लेकिन वह बीच में ही रुक गईं। ————————————————- अब रेखा शर्मा के बयान के बाद पूर्व CM भजनलाल के दोनों बेटों के रिएक्शन की खबरें पढ़ें :- रेखा शर्मा के खिलाफ कोर्ट पहुंचे MLA चंद्रमोहन:भजनलाल पर बयान पर मानहानि-क्रिमिनल केस दायर किया; बोले-पिता के खिलाफ कोई नहीं सुन सकता भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए गए बयान का मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। भजनलाल के बेटे और पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने सोमवार को कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए। चंद्रमोहन ने कहा था कि उन्होंने सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के केस दायर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर… कुलदीप बिश्नोई की BJP को चुनौती:बोले- रेखा शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो मामला बिगड़ेगा, अर्श से फर्श पर ले आऊंगा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बदमाशी वाले बयान को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी को चुनौती दी थी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रेखा शर्मा अभी नौसिखिया हैं। चौधरी भजनलाल पर रेखा शर्मा का बयान उनकी सोच दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर…
बदमाशी वाले बयान पर रेखा शर्मा ने माफी मांगी:BJP सांसद बोलीं- चौधरी भजनलाल सम्मानित मुख्यमंत्री रहे; कुलदीप बिश्नोई बोले- हम संतुष्ट
