पानीपत शहर में एक महिला के साथ विश्वासघात और यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल महिला की मजबूरी का फायदा उठाया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसका घर भी उजाड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोस्ती की आड़ में दिया धोखा पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रवि राणा, उसके पति का पुराना दोस्त है और लंबे समय से उनके घर आता-जाता था। फरवरी 2026 में आरोपी ने बातचीत के बहाने महिला को घर से बाहर बुलाया और उसे एक होटल ले गया। वहां आरोपी ने महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (रेप) किया। न्यूड वीडियो बनाकर दी धमकी आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हीं वीडियो के आधार पर वह महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार मिलने के लिए मजबूर किया। खुलासा होने पर पति ने छोड़ा साथ पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से तंग आकर दोबारा मिलने से मना कर दिया, तो आरोपी रवि राणा ने द्वेष भावना के चलते सारी बात महिला के पति को बता दी। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे घर से निकाल दिया और छोड़कर चला गया। आरोपी की हरकतों के कारण पीड़िता और उसकी डेढ़ साल की बेटी का जीवन अधर में लटक गया है।
पानीपत में पति के दोस्त ने महिला से किया रेप:शादी का दिया झांसा, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; हसबैंड ने छोड़ा
