हरियाणा के रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) का दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को हुआ। इसमें 760 पूर्व स्टूडेंट्स को हरियाणा के गवर्नर असीम कुमार घोष ने डिग्रियां प्रदान कीं। 35 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिले। प्रोटोकॉल के मुताबिक सिर्फ गोल्ड मेडलिस्ट को ही गवर्नर के सामने स्टेज पर बुलाया गया। मगर, इसी बीच हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा हाथ में अपनी डिग्री लेकर स्टेज पर पहुंच गए। हालांकि, गवर्नर ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने औपचारिक तौर पर मासूम शर्मा की डिग्री प्रदान की और फोटो खिंचवाई। स्टेज पर मासूम ने गवर्नर की पत्नी मित्रा घोष के पांव भी छुए। बता दें कि मासूम शर्मा ने मास कम्युनिकेशन एंड मीडियो प्रोडेक्शन में मास्टर्स (सत्र 2019-22) कंपलीट की है। इससे पहले बैचलर डिग्री भी सुपवा से ही ली हुई है। दीक्षांत समारोह में सिंगर मासूम शर्मा के कुछ PHOTOS… दीक्षांत समारोह में ऐसे हुई सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री.. अमृतसर के खालसा कॉलेज से ली एमए की डिग्री हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने हाल ही में दूसरी मास्टर डिग्री पूरी की थी। मासूम शर्मा ने अमतृसर के खालसा कॉलेज से म्यूजिक सब्जेक्ट में MA की है। करीब डेढ़ साल पहले ही उन्होंने अपनी मास्टरर्स पूरी कर ली थी, लेकिन 23 फरवरी को हुए दीक्षांत समारोह में उन्हें ये डिग्री मिली। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीक्षांत समारोह में डिग्री के साथ कई फोटोज भी शेयर किए थे। मासूम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- गायकी मेरा इश्क है, पढ़ाई मेरी ताकत। दो मास्टर डिग्री पूरी करने की अचीवमेंट अपने हर एक फैन को समर्पित करता हूं। सुपवा के दीक्षांत समारोह के कुछ PHOTOS… 760 स्टूडेंट्स को दीं डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में कुल 760 छात्रों को डिग्री दी गई, जिनमें 114 पोस्ट ग्रेजुएट और 646 ग्रेजुएशन के पूर्व छात्र शामिल रहे। 35 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए। अलग-अलग बैच के मास्टर ऑफ प्लानिंग के 29, मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन के 32, मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 39 स्टूडेंट्स शामिल रहे। वहीं, मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन – मीडिया प्रोडक्शन) के 14, बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट के 133, बैचलर ऑफ डिजाइन के 210, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 214 और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट़्स (फिल्म, एक्टिंग, ऑडियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, फिल्म डायरेक्टर व फिल्म एडिटिंग) के 89 छात्रों को डिग्री दी गईं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने पूरी की दूसरी मास्टर डिग्री:खालसा कॉलेज अमृतसर से म्यूजिक में MA की; बोले- अचीवमेंट फैंस को समर्पित हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच विवाद के बीच अपनी दूसरी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने दीक्षांत समारोह में डिग्री के साथ कई फोटोज भी शेयर किए हैं। मासूम शर्मा ने अमतृसर के खालसा कॉलेज से म्यूजिक सब्जेक्ट में MA की है। (पूरी खबर पढ़ें)
प्रोटोकॉल तोड़कर गवर्नर के सामने पहुंचे मासूम शर्मा,VIDEO:रोहतक सुपवा में स्टेज पर गोल्ड मेडलिस्टों को बुलाया था, सिंगर अपनी डिग्री लेकर पहुंच गए
