यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानी सोमवार को 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओला गिरने का अलर्ट है। लखनऊ में सुबह-सुबह तेज हवा चल रही है। जबकि अलीगढ़ में बारिश हो रही है। इसके अलावा 10 जिलों बादल छाए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में जालौन सबसे गर्म शहर रहा। रविवार तड़के लखनऊ और अयोध्या में आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। बस्ती, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर और अंबेडकरनगर में रुक-रुक कर बारिश हुई। फर्रुखाबाद में आंधी से और पोल उखड़ गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर-फर्रुखाबाद रोड ब्लॉक हो गई। सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगीद्नेध। ओले गिरेंगे। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अलीगढ़ में बारिश, 64 जिला में आंधी-बरसात का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा पानी बरसा, एक की मौत; जालौन सबसे गर्म रहा
