चरखी दादरी में महिला पंच ने किया सुसाइड:तेल छिड़कर खुद को लगाई आग, सास के साथ हुई थी कहासुनी

Spread the love

चरखी दादरी जिले में महिला पंच ने खुद पर तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सदर थाना दादरी की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन महिला ने आग से झुलसने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इधर, पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर पति और सास सहित 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गांव छपार निवासी ज्योति के रूप में हुई है। जो 2022 में पंचायत की मेंबर बनी थी। 11 साल पहले हुई थी शादी सदर थाना चरखी दादरी के एसएचओ सतबीर ने बताया कि उन्हें गांव छपार में महिला द्वारा तेल डालकर आग लगाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिवार वाले महिला को कंबल में लपेटकर नीचे ला चुके थे और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच और परिजनों के बयान के अनुसार चरखी दादरी के गांव हुई की बेटी ज्योति और नीशा दोनों बहनों की शादी करीब 11 साल पहले गांव छपार में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में अनबन रहने लगी थी। वहीं नीशा करीब डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है। सास के साथ हुई थी कहासुनी ज्योति 2022 में गांव में पंच बनी थी। वहीं अपने ससुराल में रह रही थी। उनके घर में चिनाई का काम चल रहा है। ज्योति की अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद ज्योति ने अपने निर्माणाधीन मकान में ऊपर की मंजिल पर बने बाथरूम में जाकर खुद पर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। जिसके कारण वह झुलस गई और पता लगते ही परिवार वाले पहुंचे। जो उसे कंबल में लपेटकर नीचे ला चुके थे। उस समय पुलिस पहुंची। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर मृतका महिला की सास, पति व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।