हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का मौजूदा कार्यकाल जून अंत में समाप्त हो रहा है। यह उनका एक्सटेंशन वाला कार्यकाल है। अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें राज्य सरकार की सिफारिश पर सेवा विस्तार मिला था। उनके बाद अब ब्यूरोक्रेसी में अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। हरियाणा कैडर में सीनियॉरिटी, वर्तमान पोस्टिंग, केंद्र-राज्य समन्वय और मुख्यमंत्री कार्यालय के भरोसे को देखते हुए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें 1993 बैच के आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर तक का नाम शामिल है। इसके अलावा 9 नाम और है, जिन्हें मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कौन हैं ये दावेदार, वर्तमान में क्या जिम्मेदारी संभाल रहे और क्यों है ये मुख्य सचिव बनने की रेस में, पढ़िए दैनिक भास्कर एप टीम की रिपोर्ट…. एक-एक करके जानते हैं सीएस के दावेदारों के बारे में… 1. सुधीर राजपाल: ग्रेडेशन लिस्ट में सबसे सीनियर और मजबूत दावेदार हैं। ये 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका रिटायरमेंट नवंबर 2026 को है। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 2. सुमिता मिश्रा: प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन का बड़ा अनुभवी अफसर माना जाता है। ये 1990 बैच की आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट जनवरी 2027 को है। वर्तमान में ये ACS, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वित्त आयुक्त एवं समेकन विभाग, ACS, स्वास्थ्य विभाग, ACS, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ACS, आयुष विभाग की जिम्मेदारी देख रही हैं। 3. राजा शेखर वुंदरू: सीनियर हैं, लेकिन छोटा कार्यकाल चुनौती बना हुआ है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका रिटायरमेंट जुलाई 2026 को है। वर्तमान में ACS, परिवहन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 4. विनीत गर्ग: सीनियर आईएएस अफसर हैं, लेकिन विवादों ने इनका दावा कमजोर कर दिया है। ये 1991 बैच अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट सितंबर 2027 को है। वर्तमान में ये प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 5. अनिल मलिक: केंद्र में सचिव स्तर का अनुभव बड़ी ताकत इनकी विशेषता है। ये 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट अप्रैल 2028 को है। वर्तमान में सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 6. जी अनुपमा: सामाजिक और प्रशासनिक संतुलन वाली अधिकारी हैं। इनका 1991 बैच है। रिटायरमेंट नवंबर 2027 को है। वर्तमान में ये ACS, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ACS, नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी देख रही हैं। 7. अपूर्व कुमार सिंह: इंफ्रास्ट्रक्चर और एजूकेशन दोनों का अच्छा अनुभव है। 1991 बैच के अधिकारी है। रिटायरमेंट अक्टूबर 2027 को है। वर्तमान में ACS, उच्च शिक्षा विभाग, ACS, PWD (BR) की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 8. अभिलाक्ष लिखी: दिल्ली कनेक्शन और केंद्र का अनुभव है। 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 को है। वर्तमान में सचिव, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 9. अरुण कुमार गुप्ता: CMO कनेक्शन सबसे बड़ी ताकत है। 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं। रिटायरमेंट सितंबर 2026 को है। वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, ACS, वित्त एवं योजना विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। 10. वी उमाशंकर: युवा चेहरा और केंद्र में मजबूत प्रोफाइल है। 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट हे जून 2028 को है। वर्तमान में सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं। यहां जानते हैं मुख्य सचिव चुनने की प्रक्रिया…. 2026 ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव का साल इस साल 2026 में हरियाणा कैडर के करीब 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायरमेंट जोन में हैं। एक साल का सेवा विस्तार पाने वाले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ ही 13 आईएएस अधिकारी नए साल में रिटायर हो जाएंगे। इनमें सीनियर मोस्ट आईएएस सुधीर राजपाल से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के राजा शेखर वुंडरू और अरुण कुमार गुप्ता, केंद्र सरकार में सचिव अभिलक्ष लिखी तथा प्रधान सचिव स्तर के डी सुरेश शामिल हैं। अरुण कुमार गुप्ता इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं। प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारी पहले ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। हरियाणा में आईएएस काडर के कुल 225 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 183 आईएएस अधिकारी वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं। इस तरह स्वीकृत काडर संख्या के मुकाबले 42 आईएएस अधिकारियों की कमी है। वर्ष 2005 बैच के आईएएस रमेश चंद्र बिधान इसी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हाल ही में हरियाणा को छह नये आईएएस अधिकारी मिले हैं, लेकिन नए साल में 13 आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से प्रशासनिक कार्यों के लिए आईएएस अधिकारियों की कमी बढ़ने वाली है। ये आईएएस अधिकारी चल रहे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर वर्तमान में 1991 बैच के वी उमाशंकर और अभिलक्ष, 1993 बैच की दीप्ति उमाशंकर, सुकृति लिखी और नीरजा शेखर, 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, 2001 बैच के विकास गुप्ता और पंकज यादव, 2008 बैच के निखिल गजराज केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। इसी तरह वर्ष 2009 बैच की शरणदीप कौर बरार और 2010 बैच की डॉ. गरिमा मित्तल केंद्र सरकार में सेवाएं दे रही हैं।
हरियाणा को मिलेगा नया CS, 10 दावेदार लाइन में:सभी एक से बढ़कर एक, 1993 बैच के वी. उमाशंकर भी मजबूत कैंडिडेट; जानिए खासियतें और सिलेक्शन प्रक्रिया
