हरियाणा में नौतपा के दौरान पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के मामले में हरियाणा ने राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान कोटा में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 मई से 1 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आज 27 मई को पूरे राज्य में लू का ऑरेंज अलर्ट है। 28 मई को भी दोपहर तक लू चलेगी। शाम को मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… 1. नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम… 27 मई को भीषण लू चलेगी : राज्य के अधिकांश जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग पूरे हरियाणा में भीषण लू से अत्यधिक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय झुलसाने वाली हवाएं चलेंगी। 28 मई रात से बदलेगा मौसम: गुरुवार से मौसम की करवट देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां सिरसा जैसे पश्चिमी जिलों में लू का असर रहेगा, वहीं हरियाणा के अधिकांश हिस्सों अंबाला, करनाल, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद में अंधड़ और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 को गर्मी से राहत मिलेगी हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। किसानों को सलाह
हरियाणा में राजस्थान से ज्यादा गर्मी:सिरसा सबसे गर्म, आज भी लू का अलर्ट; 29 मई से बारिश के आसार
