हरियाणा के फरीदाबाद में युवक पर हथौड़े से हमला करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने सिर मुंडवा दिया। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों सड़कों पर घुमाया। इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते नजर आए। 26 अप्रैल को तीन-चार युवकों ने एक युवक पर हथौड़े और लाठी- डंडों से हमला कर दिया था। एक घटना जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें एक आरोपी हथौड़ा लेकर युवक पर कई वार करता नजर आया, जबकि उसके साथियों ने डंडों से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर बुधवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उसी स्थान पर दोनों की परेड कराई गई, जहां युवक पर हमला हुआ था। पहले जानिए, हमले से लेकर सिर मुंडवाने तक की कहानी… बहन पर टिप्पणी करते थे पुलिस जांच सामने आया है कि आरोपी पीड़ित की रिश्ते की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे। इस बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। मनीष ने बहन पर टिप्पणी करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी। इसी रंजिश के चलते 26 अप्रैल को आरोपियों ने मनीष पर हमला कर दिया। —————– यह खबर भी पढ़ें…. बंदर-भालू गैंग के 3 बदमाशों का सिर मुंडवाकर निकाली परेड: फरीदाबाद पुलिस ने बीच बाजार घुमाया, लंगड़ाते दिखे; हथौड़े से युवक की टांगे तोड़ी थी हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने बंदर-भालू गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सिर मुंडवाया और फिर बीच बाजार में परेड निकाली गई। तीनों आरोपी लंगडाते हुए चलते दिखे। दरअसल, 17 अप्रैल को आरोपियों ने जमीन को लेकर एक युवक पर हथौड़े और डंडों से वार कर उसके पैर-टांगे तोड़ी थी। (पूरी खबर पढ़ें)
बहन को परेशान करने से रोका तो हथौड़े से हमला,VIDEO:फरीदाबाद पुलिस ने बदमाशों के सिर मुंडवा परेड निकाली; लंगड़ाते हुए चलते दिखे
