Plum Fruit Benefits : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मिलने वाला पुलम फल इन दिनों बाजारों में खूब पसंद किया जा रहा है. इसे स्थानीय भाषा में अलूचा या आलूबुखारा भी कहते हैं. बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और आसपास के इलाकों में इसकी खेती किसानों की आय का अच्छा स्रोत है. लोकल 18 से बागेश्वर के चिकित्सक डॉ. एजेल पटेल बताते हैं कि पहाड़ों में लोग लंबे समय से इसे पाचन सुधारने वाले फल के रूप में खाते आ रहे हैं. इसका मुरब्बा, चटनी, जैम और स्क्वैश लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में लोग इसे सीधे फल के रूप में खाते हैं, जबकि कई लोग इसका जूस और शरबत भी बनाते हैं.
पहाड़ का ये रसीला फल क्यों इतना मशहूर? मुरब्बा बनाओ या कच्चा खाओ, गर्मियों में पीक पर डिमांड
