भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Spread the love

भिवानी में महम गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल में हंगामा हो गया। वहीं दोनों पक्षों ने मौके पर ही पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार महिला परिवार नियोजन के तहत नसबंदी करवाने के लिए भर्ती करवाया था। मृतक महिला की पहचान भिवानी के गांव गुजरानी निवासी करीब 40 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। डॉक्टरों पर लगाए आरोप
भिवानी के गांव मानेहरू निवासी सुनील ने बताया कि उनकी बहन संतोष को ऑपरेशन करवाने के लिए 10 बजे एडमिट करवाया था। छोटा-सा ऑपरेशन था, बच्चा बंद करवाने का (परिवार नियोजन के तहत नसबंदी का)। इसके बाद अस्पताल वालों ने जवाब दे दिया कि मौत हो चुकी है। इसके बाद फिर से घुमाते रहे कि अब यह डॉक्टर बुलाया है, अब वह डॉक्टर बुलाया है। परिवार को घुमाते रहे। कुछ नहीं किया, कोई डॉक्टर नहीं आया और कुछ कार्रवाई नहीं की। डॉक्टरों की लापरवाही है, उन पर केस दर्ज होना चाहिए। उसकी बहन की शादी गांव गुजरानी में की हुई थी। वहीं परिवार को डॉक्टर चक्कर कटाने लगे और खुद ही पुलिस बुला ली। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस के पास खुद भी फोन किया। डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां से लेकर जाओ। इस अस्पताल पर कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार को मिलने भी नहीं दिया
गांव गुजरानी निवासी हितेश ने बताया कि वे अपनी मां संतोष का ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल में आए थे। ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए तो बिल्कुल ठीक थी। लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं दिया। फिर कहा कि फीस जमा करवा दो, फिर मिलवाएंगे। जब फीस जमा करवाने के बाद भी नहीं मिलवाया। इसके बाद भी कोई जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद डॉक्टर आते-जाते रहे। हमें मिलने भी नहीं दिया। 2 घंटे बाद भी उसे नहीं मिलने दिया, उसकी मौसी को मिलवाया। फिर बताया कि कुछ दिक्कत है, होश नहीं आ रहा। दो-तीन घंटे तक घुमाते रहे। उसके बाद कहा कि लेकर चले जाओ, कोई इलाज नहीं है। अब भी कोई जवाब नहीं दे रहे, शव उठाने का दबाव बना रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही है। जो ठीक से ऑपरेशन थिएटर में गई थी। शिकायत के आधार पर करेंगे कार्रवाई
सिविल लाइन थाना एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि चुघ अस्पताल में एक महिला की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। गांव गुजरानी निवासी करीब 40 वर्षीय संतोष नाम की महिला की मौत हुई मिली। ईलाज के दौरान सदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर पहुंचे थे। जैसे ही परिवार वाले लिखित में शिकायत देंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायत के बाद बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर कर्रवाई की जाएगी।