लड़के गंदे-गंदे कमेंट करते हैं, मैडम हमसे दुआ कराती हैं:कौशांबी में छात्राएं बोलीं- ये लव जिहाद में फंसा रहीं, 3 पर FIR

Spread the love

कौशांबी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उर्दू टीचर समेत 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। टीचर पर छात्राओं पर इस्लामिक प्रार्थना करने का दबाव बनाने, लव जिहाद में फंसाने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप है। छात्राओं ने कहा- टीचर के देवर किसी न किसी बहाने से स्कूल आते हैं। एक दो लड़कों को साथ लाते हैं। जब हम घर जाते हैं तो पीछा करते हैं। गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। हम लोग उर्दू नहीं पढ़ते हैं, फिर भी हमें उर्दू पढ़ाती हैं। 19 मई को ABVP कार्यकर्ताओं, छात्राओं और परिजनों ने शिकायत की थी। 20 मई को DIOS ने उर्दू टीचर का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को FIR दर्ज की। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है। छात्राओं के टीचर पर लगाए आरोप पढ़िए… टीचर उर्दू में प्रार्थना सिखातीं, लड़के गंदे कमेंट करते एक छात्रा ने कहा कि स्कूल में प्रार्थना उर्दू भाषा में कराई जाती है। पढ़ाई भी ठीक से नहीं होती। उन्होंने सब्जेक्ट के तौर पर उर्दू नहीं लिया है, लेकिन फिर भी प्रार्थना के दौरान उर्दू सिखाई जाती है। दूसरी छात्रा ने कहा कि शाइस्ता नूर के देवर दूध और चार्जर के बहाने स्कूल आते हैं। उनसे अच्छे से बात करने पर भी वे बदतमीजी करते हैं। उनके बहाने से एक-दो और मुस्लिम लड़के भी आ जाते हैं। जब वे घर जाती हैं तो उनका पीछा करते हैं। गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। ये लड़के स्कूल के गेट पर भी खड़े रहते हैं। छात्राओं ने यह भी कहा कि एक प्रार्थना ‘लब पे आती है दुआ’ भी कराई जाती है। मुस्लिम लड़कियां तो करती ही हैं, लेकिन हिंदू लड़कियों से भी कराई जाती है। स्कूल में आधे से ज्यादा मुस्लिम लड़कियां हैं। हिंदू लड़कियां बहुत कम हैं। एबीवीपी ने कहा- लड़के हिंदू लड़कियों की जानकारी निकालते एबीवीपी की जिला सह मंत्री अंतरा केसरवानी ने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा कटारिया हैं। शाइस्ता नूर उर्दू की टीचर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में उनके रिश्तेदार किसी न किसी बहाने से आते हैं। कुछ मुस्लिम लड़के, जो स्कूल के छात्र नहीं हैं। उनकी एंट्री शाइस्ता नूर द्वारा कराई जाती है। ये लड़के हिंदू लड़कियों की जानकारी निकालते हैं। उनके नंबर लेते हैं और आपस में शेयर करते हैं। वे लड़कियों से बात भी करते हैं। छुट्टी के समय स्कूल के गेट पर खड़े रहते हैं। 4 पर मुकदमा दर्ज, उर्दू टीचर का ट्रांसफर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू की छात्राओं, उनके परिजनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 19 मई को पुलिस से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने उर्दू की टीचर शाइस्ता नूर, प्रवक्ता जरीन शौकत और मोहम्मद इरफान पर लव जिहाद में फंसाने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। 23 मई को पुलिस ने शाइस्ता नूर, प्रवक्ता जरीन शौकत, मोहम्मद इरफान और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने उर्दू शिक्षिका शाइस्ता नूर का दूसरे विद्यालय में ट्रांसफर कर दिया है। DIOS बोले- दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी DIOS राजेश कुमार ने बताया कि राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के संबंध में शिकायत मिली थी। इस मामले में वे खुद सिराथू जांच के लिए गए थे। उन्होंने स्कूल में कुछ छात्राओं से बातचीत भी की। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। स्कूल के गेट तक तो कोई भी जा सकता है, लेकिन अंदर कक्षा में जाने की अनुमति नहीं है। सरकार बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अगर बच्चियों के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें बिजली नहीं थी, बाहर सोए परिवार को डंपर ने रौंदा:पिता, 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर; बाराबंकी में हादसा बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने एक परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता, बेटा और दो बेटियों की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। रिश्तेदारों ने बताया- बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। शुक्रवार रात 2 बजे बेकाबू डंपर आया। उसने पहले पेड़ में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। पूरी खबर पढ़ें