यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में सांसद रवि किशन बोले- मोदी सरकार में तानाशाही परिवारवाद खत्म, सनातन विरोधी नारे लगाने वाले अब पाताल में

Spread the love

गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन रविवार देर शाम एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत, योगी सरकार के मंत्रि मंडल विस्तार और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। साथ ही तमिलनाडु में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के सीएम बनने पर शुभकामनाएं दीं। रवि किशन ने 2027 में सपा की करारी हार का दावा करते हुए कहा- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का तूफान उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा। इस बार अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को ऐसी हार मिलेगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में अवैध-खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार को बनाया बंधक, खनन माफिया ने गाड़ी को तोड़ा; दो ट्रैक्टर सीज उन्नाव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार को खनन में शामिल लोगों ने घेरकर बंधक बनाया। आरोप है कि इस दौरान सरकारी वाहन में तोड़ा गया। साथ ही अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बांगरमऊ तहसील में तैनात नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल को हरियावर गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम को देखकर खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से भागने लगे, जिसके बाद टीम ने सरकारी वाहन से उनका पीछा किया। इसके बाद ट्रैक्टर गांव के अंदर घुस गया। गांव में एक अन्य ट्रैक्टर को संकरे रास्ते पर खड़ा कर सरकारी वाहन का रास्ता रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर… शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 50 मिनट रुकीं रही सप्त क्रांति और वंदे भारत शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के चलते रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हुआ और सप्त क्रांति एक्सप्रेस व वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 50 मिनट तक रोकना पड़ा। सप्त क्रांति एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक और वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 50 मिनट तक प्रभावित रही। ट्रैक से शव हटाने और लाइन क्लियर होने के बाद दोनों ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। पढ़ें पूरी खबर… क्रिकेटर यश दयाल ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए, पत्नी ने 2 बनारसी साड़ियां खरीदीं क्रिकेटर यश दयाल अपनी पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर पहुंचकर बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया। काल भैरव मंदिर के पुजारी कल्लू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका विशेष पूजन कराया। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ काशी की गलियों में भी घूमे। उन्होंने बताया कि काशी में घूम कर बहुत मजा आया। बाबा के दर्शन कर शांंति का अनुभव हुआ। वह 5 घंटे तक काशी में रहे। यश दयाल सुबह 10 बजे अपनी पत्नी श्वेता पुंडीर के साथ काशी पहुंचे। मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह काशी की गलियों में घूमे। दुकानों पर पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके बाद वह चौक पहुंचे। यहां साड़ी की दुकान पर पहुंचे। जहां से 2 बनारसी साड़ी खरीदीं। चौक की एक दुकान से दोनों लोगों ने लस्सी पी। दोपहर करीब 3 वह काशी से लौट गए। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में सुप्रीम कोर्ट के वकील को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पीड़ित बोला- किडनैप कर 40 लोगों ने पीटा मथुरा में सुप्रीम कोर्ट के वकील को कथित तौर पर किडनैप कर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। वकील का आरोप है कि उन्हें रास्ते से किडनैप कर पूर्व चेयरमैन के आवास पर ले जाया गया, जहां करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ित वकील के अनुसार, पूर्व चेयरमैन के बेटे, पत्नी समेत करीब 40 से ज्यादा लोगों ने उनके साथ मारपीट की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वकील को मुक्त कराया। साथ ही 44 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर में पति से झगड़कर महिला फंदे पर झूली, पुलिस ने बचाया…VIDEO: कानपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फंदा चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा। महिला को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया और मायके वालों को मामले की जानकारी दी। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद पूछताछ होगी। महिला की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में लड़के ने सुसाइड किया, लिखा- वो बेवफा है, शादी का झांसा देकर मुझसे संबंध बनाए गोरखपुर में पूर्व प्रधान के बेटे ने सुसाइड कर लिया। इंटर कॉलेज के एक कमरे में रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वाले हैं। गर्लफ्रेंड शादी का झांसा देकर लगातार मुझसे संबंध बनाती रही। अब वह मुझे धमकी दे रही है। वह और उसके घरवाले कहते हैं खुद से मर जाओ। वरना पूरे परिवार को जान से मार देंगे। वह लड़की बहुत धोखेबाज। बेवफा है। वह कई लोगों का घर बर्बाद करेगी।बॉयफ्रेंड ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया। जिसे उसने वाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना चौरी चौरा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में भाजयुमो ने जलाया अखिलेश यादव का पुतला, बोले- पागलखाने में भर्ती हों, इलाज हम करवाएंगे गोरखपुर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंद्रा विहार तिराहे पर अखिलेश यादव का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। हाथ में अखिलेश यादव मुर्दाबाद, अखिलेश तुम माफी मांगो वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। क्षेत्रीय महामंत्री अंबिकेश धर दुबे ने कहा- सपा प्रमुख पागलखाने में भर्ती हों, इलाज हम करवाएंगे। हम लोगों द्वारा गोरखपुर में आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर अखिलेश यादव का पुतला जलाया। मैं उनको कहना चाहता हूं कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तो गोरखपुर में हम लोग उनके इलाज के लिए अस्पताल की व्यवस्था कर रहे हैं। हाल ही में सपा आईटी सेल नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी की गई थी। सपा मीडिया सेल अकाउंट के पोस्ट में लिखा- रीढ़ की हड्डी सीधी कीजिए भाई साहब, प्लीज। जबसे आप लखनऊ दरबार में अपना आत्मसम्मान गिरवी रखकर चरणों में पड़े हैं और कालिदास दरबार से आदेश लेने लगे हैं तो आपके पुराने दरबार जहां आपने अपनी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी करके आत्मसम्मान गिरवी रखा था, वहां उस दरबार की नजरों में आप गिर गए हैं। कहीं तो हड्डी सीधी रखनी थी भाई साहब…। इस पोस्ट में पंकज चौधरी को मेंशन भी किया। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में बावन सिंह बोले- श्रीराम कथा भी कर ली गई ‘हाईजैक’, मैं इकलौता भाजपा विधायक था, इसलिए कार्ड तक नहीं दिया, सपाइयों को खूब बांटे
गोंडा की कटरा बाजार विधानसभा से भाजपा विधायक बावन सिंह ने अपने क्षेत्र में चल रही श्रीराम कथा में निमंत्रण न मिलने पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- कुछ लोगों ने श्रीराम कथा तक को “हाईजैक” करके राजनीतिक रंग दे दिया है। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को निमंत्रण बांटे गए। मैं भाजपा का इकलौता विधायक हूं, इसलिए मुझे कार्ड तक नहीं दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बसपा प्रत्याशियों को मंच पर बुलाकर माला पहनाई गई, पर क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद मुझे बुलाया तक नहीं गया। खैर मैं यहीं से व्यास गद्दी को प्रणाम करता हूं। अपने क्षेत्र में कथावाचक राजन जी महाराज का स्वागत करता हूं। पढ़ें पूरी खबर… ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से MSC छात्र की मौत,CCTV: पहिए के नीचे सिर आया, हॉस्टल से चाय पीने जा रहा था; दोस्त मौके से फरार कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से MSC छात्र की मौत हो गई। शनिवार देर रात करीब 12 बजे छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूटी से चाय पीने जा रहा था। जैसे ही वह गुरुदेव इलाके के पास पहुंचे, तभी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइड से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों गिर पड़े। स्कूटी चला रहा छात्र का सिर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसका दोस्त मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक के मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे चल रही थी और उसके पीछे एक बाइक और स्कूटी आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तेजी से आगे निकल गया, लेकिन मोड़ (कट) होने के कारण स्कूटी ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी चला रहा छात्र ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। इसके बाद ट्रैक्टर को पीछे करके शव को बाहर निकाला गया। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… बड़े भाई ने छोटे के सिर पर मारी ईंट, मौत: बरेली में जमीन विवाद में हुई थी बहस, बड़ा भाई बेटे संग फरार बरेली में मकान बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों लोगों में जमीन को लेकर पहले बहस हुई। जिसके बाद बड़े भाई और उसके बेटे ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन घायल को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही बड़ा भाई और उसका बड़ा बेटा मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने बड़े भाई की पत्नी और उसके छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंजोलिया का है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में चकरोड किनारे की जमीन के लिए भाई को चाकू से गोदा, बिस्तर में लपेटकर शव दफनाया आगरा में चकरोड किनारे की जमीन के विवाद में एक किसान की उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मलपुरा थाना क्षेत्र के बाईंखेड़ा गांव निवासी अनीत उर्फ गणेशी (30) गुरुवार रात खेत पर सोने के लिए घर से निकला था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका खून से सना खेत और गायब बिस्तर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। करीब 200 मीटर दूर उसकी बाइक मिली और कई जगह खून के निशान पाए गए। पुलिस और ग्रामीण 36 घंटे तक उसकी तलाश करते रहे। शनिवार शाम गांव के बाहर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के पास कुत्तों के मंडराने और मक्खियां भिनभिनाने पर शक हुआ। गड्ढा खोदने पर करीब 10 फीट नीचे बिस्तर में लिपटा अनीत का शव बरामद हुआ। शव पर सिर, गले, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान थे। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के भाई मनीष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के बीच चकरोड किनारे 15 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन की कीमत बढ़ने के कारण वह उसे अपने नाम कराना चाहता था, जबकि अनीत इसके लिए तैयार नहीं था। इसी रंजिश में उसने भाई की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटकर गड्ढे में दफना दिया और बाद में पुलिस व ग्रामीणों के साथ तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर दर्ज अपहरण के मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में कपड़े की दुकान में लगी आग, बैट्री फटने से हादसे की आशंका मथुरा के बलदेव कस्बे के रीढ़ा बाजार में शनिवार रात एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया- करीब 20 लाख रुपए का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान योगेश चौधरी की है, जिसे उन्होंने नगला जमुनी निवासी रिंकू से किराए पर लिया था। योगेश शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने गांव मेंडुआ चले गए थे। करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। मौके पर बैट्री के टुकड़े मिलने से बैट्री फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की तीव्रता को देखते हुए जेसीबी से दुकान का शटर तुड़वाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ में दो कारों में टक्कर, 8 लोग घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे हुआ हादसा आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सेहदा पुल के निकट शनिवार को दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा पूर्वांचल अंडरपास के नीचे हुआ, जिसमें दोनों वाहनों में सवार कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शामिल वाहनों में मारुति बलेनो और टाटा इंडिगो कार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बलेनो कार में अरविंद यादव, संध्या यादव, पप्पू यादव, पूजा यादव और शुभम यादव सवार थे, जबकि इंडिगो कार में वेद प्रकाश राय, मिथिलेश यादव और आनंद उपाध्याय मौजूद थे। टक्कर में मिथिलेश यादव और आनंद उपाध्याय के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज के युवक की सऊदी अरब में हत्या; बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचकर मार डाला प्रयागराज के युवक की सऊदी अरब में हत्या कर दी गई। बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचकर उसे मार डाला। 8 मई की रात हत्या के बाद 9 मई को युवक हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। विदेश में युवक का मर्डर होने की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। 23 साल का आकाश सरोज सऊदी अरब के अल-अहसा नखलिस्तान (अल-हसा) शहर में लेबर का काम करने गया था। इन दिनों उससे बकरी चरवाया जा रहा था। हत्या करने वाले बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में 2 बीघा जमीन को लेकर ठाकुर और दलित समाज में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज सहारनपुर में 2 बीघा जमीन को लेकर ठाकुर और दलितों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान महिलाएं छिपती नजर आईं। पथराव में 3 महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ता देखकर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में गोमती नदी में नहाते समय 6 दोस्त डूबे, 4 को सुरक्षित बचाया, 2 की मौत जौनपुर में गोमती नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे चंदवक पुराने पुल के पास हुई। दोनों युवक अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। शुरुआत में सभी नदी किनारे स्नान कर रहे थे। अचानक दो युवक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख वहां मौजूद गोताखोर और स्थानीय लोग तुरंत नदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवकों को बचाने के प्रयास सफल नहीं हो सके। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने होजरी दुकानदार का मर्डर किया, घर के पास धर्मशाला की छत पर मारा कानपुर में होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह वारदात रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने की। उसने अपने घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित धर्मशाला में इस घटना को अंजाम दिया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया। धर्मशाला की पहली मंजिल में किराए पर रहने वाली महिला आवाज सुनकर सीढ़ियों की ओर पहुंची तो दुकानदार खून से लथपथ पड़ा मिला। इलाके में रहने वाले युवक ने मामले की जानकारी दुकानदार के बड़े भाई को दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे उर्सला में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला फीलखाना थाना क्षेत्र के सवई सिंह के हाते स्थित तीन मंजिला धर्मशाला का है। पूरी खबर पढ़िए