गोंडा सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आज यानी मंगलवार विनेश पार्टिसिपेट करने पहुंचेंगी। वह सोमवार को वेरीफिकेशन कराने गोंडा आई थीं। विनेश जब भारतीय कुश्ती संघ का ट्रेनिंग सेंटर पर चार बजे पहुंची तो सेंटर बंद था। इसके बाद विनेश ने मीडियाकर्मियों के सामने ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसपर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या दिक्कत आ रही है तो विनेश ने कहा कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है।
सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर पहुंची थी विनेश फोगाट विनेश ने कहा- गोंडा में मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। मैंने इसके लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। हार मान लूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं। विनेश ने कहा- अभी हमारे पास पूरा समय है। मेरे खेलने से दो दिन पहले जानबूझकर ये नोटिस दे दिया गया। विनेश ने कहा कि मैं नोटिस का जवाब दे चुकी हूं। मंगलवार को मुझे खेलना है। प्रभु राम ने मुझे आशीर्वाद दिया है। WFI के अनुसार, विनेश फोगाट आज प्रतियोगिता में किसी भी स्थिति में शामिल नहीं हो सकती हैं। WFI ने स्पष्ट किया है कि विनेश के खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने पर अभी रोक लगी हुई है और उन्हें भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नोटिस जारी की गई है। WFI अध्यक्ष ने कहा- विनेश किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती विनेश फोगाट के आने को लेकर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह आज किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती हैं। स्पष्ट किया कि उनके जवाब आने के बाद कमेटी आगे का फैसला लेगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि अगर विनेश फोगाट यहां खेल देखने के लिए आ रही हैं, तो उनका स्वागत है। वह एक पहलवान हैं और उनके आने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकतीं। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सुबह 11 बजे तक ग्रीको रोमन कुश्ती के बचे हुए फाइनल मुकाबले संपन्न किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद महिला कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, जिसमें 500 से अधिक महिला पहलवान विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेंगी। 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया पहलवान विनेश फोगाट ने इन महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं में खेलने का दावा किया था। वह कल गोंडा आई थीं और उन्होंने मंगलवार को दोबारा प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि, भारतीय कुश्ती संघ ने पहले ही साफ कर दिया है कि विनेश फोगाट को जिन 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, उन पर कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वह आगे की प्रतियोगिताओं में शामिल हो पाएंगी। WFI ने 9 मई (शनिवार) को विनेश फोगाट को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले, विनेश के गोंडा आने की खबर मिलते ही नंदिनी नगर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 2 सीओ, 3 एसएचओ समेत 3 थानों का फोर्स तैनात रही। सभी एंट्री गेट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। हालांकि, गोंडा में ट्रेनिंग सेंटर बंद मिलने के बाद विनेश अयोध्या लौट गईं। गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
विनेश फोगाट महिला कुश्ती प्रतियोगिता आज भाग लेने पहुंचेंगी:WFI ने कहा- वह किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती, खेल देखने आ सकती हैं
