Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-अंधड़ और बर्फबारी की चेतावनी..IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटे मौसम बेहद खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने तेज बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड फिर बढ़ सकती है.