अंबाला शहर के कलाल माजरी इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। गली में खड़े युवक-युवती को टोकने के बाद शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने घर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है। गली में टोकने पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार कलाल माजरी इलाके में रहने वाले रामनाथ ने गली में खड़े युवक-युवती को वहां खड़े होने से रोका था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम के समय गुस्से में आए कुछ युवक दोबारा रामनाथ के घर पहुंचे और उन्होंने हमला कर दिया। परिवार के साथ की मारपीट हमलावरों ने रामनाथ के परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान ईंट लगने से रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला से बोले- मालिक को बाहर बुलाओ सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक महिला गेट पर खड़ी है और इसी दौरान दो युवक गेट पर आते है और बोलते है कि घर के मालिक को बाहर बुलाओ। महिला बोलती है कि उन्हें क्यों बुलाऊ, तभी ग्रीन शर्ट पहले लड़का बोलता है कि उसने मुझे थप्पड़ क्यों मार दिया। इसी दौरान गली की दूसरी साइड से एक लड़का सफेद रंग की शर्ट पहने और हाथ में ईंट लिए आता है। ग्रीन शर्ट पहने लड़का ईट से खिड़की पर वार करता है। तीसरा लड़का भी उनके साथ मिल जाता है। इसी दौरान घर के अंदर से दो व्यक्ति गेट पर आते है। दोनों गुटों में जमकर गाली गलौज एक के हाथ में हथौड़ी होती है और दूसरे के हाथ में ईंट का टुकड़ा। बदमाश लड़के ईंटे बरसाने लगते है, जिसमें एक व्यक्ति बाल बाल बचता है। दोनों तरफ से ईंट चलती है और दोनों झगड़ते हुए दिखाई देते है। महिला अने घर वालों को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन उसे ही एक थप्पड़ जड़ दिया जाता है। दोनों गुटों में जमकर गाली गलौज होती है। एक लड़का अंदर घुसता है और दूसरे को बुलाने लगता है। घर का एक आदमी घर के अंदर चला जाता है और बाहर अन्य लोगों के बीच में बहस होती रहती है। हाथ में ईंट लेकर घर में घुसा युवक ब्लू शर्ट वाला लड़का गेट से अंदर आता है और घर के अंदर इशारा करते हुए बाेलता है कि ये क्या हो गया। जिसके बाद सभी अंदर की तरफ जाते है, लेकिन बदमाश बाहर की तरफ ही आते है। इतने में महिला शोर मचाती हुई नजर आती है। एक लड़का हाथ में ईंट उठाए अंदर की तरफ आता है। सफेद शर्ट वाला लड़का अंदर गया था उसे बदमाश लड़के बाहर बुलाते है और वहां से चले जाते है। जिसके बाद आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो जाते है। इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कार्रवाई घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सिटी थाना अंबाला शहर के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें एक आरोपी का नाम दिया, बाकी तीन अन्य अज्ञात है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अंबाला में व्यक्ति पर ईंट से हमला, मौत:गली में खड़े युवक-युवती को टोका था; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
