हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) में कामकाज को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य वितरण किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के तहत आईपीएस (IPS) और एचपीएस (HPS) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें विशेष यूनिट्स और नोडल जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी… यहां पढ़िए किस अधिकारी को क्या मिली नई जिम्मेदारी आर्य रोहतक-गुरुग्राम ACB यूनिट्स देखेंगे आईजीपी राकेश कुमार आर्य को गुरुग्राम और रोहतक की एससीबी यूनिट्स के साथ-साथ स्थापना और कल्याण मामलों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। डीआईजी हामिद अख्तर को को पंचकूला हेडक्वार्टर के साथ हिसार, मधुबन और अंबाला यूनिट्स की कमान दी गई है। साथ ही, वे इंटरपोल संपर्क अधिकारी, मानव तस्करी (AHTU) के नोडल ऑफिसर और ड्रग्स सचिवालय से जुड़े मामलों को देखेंगे। डीआईजी वीरेंद्र विज फरीदाबाद, पलवल और नूंह जैसी महत्वपूर्ण यूनिट्स की निगरानी का काम मिला है। सुनील को मुधबन, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद यूनिट मिली एसपी सुनील कुमार को मधुबन, हिसार, जींद, सिरसा और फतेहाबाद यूनिट्स का सुपरविजन सौंपा गया है। एसपी राजेश कुमार, गुरुग्राम यूनिट के साथ-साथ वे फेक करेंसी (FICN) और सीबीआई-इंटरपोल जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसपी पूजा डाबला, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर यूनिट्स के साथ-साथ आंतरिक महिला शिकायत समिति का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी और विशेष नियुक्तियां आदेश के अनुसार, अमित दहिया (HPS) को रोहतक, झज्जर और दादरी का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा, सेवामुक्त अनुभवी अधिकारियों जैसे राजिंदर सिंह गंजियाल, ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप और रवि गंभीर को सलाहकार के तौर पर विभिन्न यूनिट्स में गाइडेंस और डॉग स्क्वायड की जिम्मेदारी दी गई है। सिस्टम को पारदर्शी बनाने पर जोर इस फेरबदल में ‘लिंक ऑफिसर’ (Link Officer) की व्यवस्था भी स्पष्ट की गई है, ताकि यदि कोई अधिकारी अवकाश या किसी अन्य ड्यूटी पर हो, तो दूसरा अधिकारी तुरंत उस कार्यभार को संभाल सके और जांच या प्रशासनिक कार्यों में कोई रुकावट न आए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसकी प्रतियां राज्य के सभी संबंधित आईजी, डीआईजी और एसपी को कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल:अधिकारियों को सौंपे नए कार्यभार; आर्य रोहतक-गुरुग्राम ACB यूनिट्स देखेंगे, ADGP ने जारी किए ऑर्डर
