हैदराबाद में चोरों ने महिला की कुकर से हत्या की:40 ग्राम सोना, एक लाख रुपए चुराए, फिर नहाया और नए कपड़े पहनकर निकल गए

हैदराबाद में चोरों ने महिला की कुकर से हत्या की:40 ग्राम सोना, एक लाख रुपए चुराए, फिर नहाया और नए कपड़े पहनकर निकल गए

हैदराबाद में चोरों ने एक महिला की उसकी ही घर में कुकर से हत्या कर दी। यह मामला गुरुवार को सामने आया है। हत्या के बाद चोरों ने सामान चुराया। फिर उसी घर में नहाया। नए कपड़े पहनकर निकल गए। वे अपने साथ 40 ग्राम सोना और ₹1 लाख ले गए। पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार, वारदात 10 सिंतबर की साइबराबाद इलाके में स्वान लेक अपार्टमेंट की है। 50 साल की मृतका रेणु अग्रवाल अपने पति और बच्चे के साथ अपार्टमेंट के 13वें फ्लोर पर रहती थीं। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। सुबह महिला का 26 साल का बेटा और पति ऑफिस गए थे। इसके बाद 2 चोर घर में दाखिल हुए। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम जब बहुत देर तक कॉल करने के बाद भी रेणु ने दरवाजा नहीं खोला, तब बेटा और पति ने प्लम्बर की मदद से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। चोरों ने कुकर से मारने के बाद महिला का गला कैंची से काटा। सीसीटीवी में दो आरोपियों को अपार्टमेंट से जाते हुए देखा जा सकता है। शुरुआती जांच में नौकरों पर शक पुलिस का शक घर में काम करने वाले हर्षा और 14वें माले पर काम करने वाले रोशन पर है। दोनों को घटना की शाम 5 बजे सीसीटीवी में देखा गया था। उसके बाद से दोनों लापता हैं। हर्षा 10 दिन पहले ही मृतका के घर काम करने आया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हैदराबाद से भागकर रांची गए हैं। पुलिस अपार्टमेंट के बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। रेणु अग्रवाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। —————————————————– ये खबर भी पढ़ें… चोरी करने के पहले मंदिर गए चोर:RTO रिकॉर्ड में जो गाड़ी स्क्रैप उससे चोरी करने आए सीकर के अजीतगढ़ कस्बे में एक सितंबर की रात ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात करने के पहले वीर हनुमान मंदिर में दर्शन किए। वारदात के दौरान जो गाड़ी काम में ली गई, वह आरटीओ रिकॉर्ड में स्क्रैप है। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *