BJP के पूर्व सांसद बोले- राजभर और उनके बेटे बदतमीज:ये असली राजभर भी नहीं, भाजपा इस्तीफा ले…वरना माहौल खराब करेंगे

BJP के पूर्व सांसद बोले- राजभर और उनके बेटे बदतमीज:ये असली राजभर भी नहीं, भाजपा इस्तीफा ले…वरना माहौल खराब करेंगे

‘ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे बदतमीज हैं। अपनी हरकतों से भाजपा की मर्यादा को धूमिल कर रहे। ओमप्रकाश राजभर, राजभर हैं नहीं, वे बियार जाति से आते हैं। पूर्वांचल में आकर रसड़ा में उन्होंने खुद को राजभर बताकर शोर मचाया। पूरा राजभर समाज यह मान बैठा कि वे राजभर हैं। राजभर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लेना चाहिए।’ ये बातें बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने बलिया में कहीं। वह जिला अस्पताल में ABVP कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। बाहर आने पर मीडियाकर्मियों से कहा- राजभर की वजह से जो हालात बने हैं, पार्टी उसे गंभीरता से ले। भाजपा को चाहिए कि राजभर को बर्खास्त कर पार्टी से बाहर करे। वरना पार्टी की मर्यादा पर असर पड़ेगा। हरिनारायण राजभर की 2 बड़ी बातें- 1- ABVP को उग्रवादी कहना, इससे बड़ी बदतमीजी और क्या हो सकती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सांस्कारिक संगठन है। RSS से जुड़ा है। बीजेपी भी RSS के निर्देशन में चलती है। ऐसे संगठन के कार्यकर्ताओं को ओमप्रकाश उग्रवादी कहते हैं। इससे बड़ी बदतमीजी और क्या हो सकती है? अब बताइए, ऐसे व्यक्ति को कैसे रखा जा सकता है। 2- राजभर से जो गठबंधन है, उसे खत्म कर देना चाहिए राजभर के इस्तीफे और पार्टी से बाहर करने की मांग पर पूर्व सांसद ने कहा- वे बिल्कुल जायज मांग कर रहे हैं। ABVP जैसे पवित्र संगठन को अराजक और गुंडा कहना कतई स्वीकार नहीं है। राजभर से जो गठबंधन है, उसे खत्म कर देना चाहिए। क्योंकि उनके साथ रहने से स्थिति और खराब होती जाएगी।। ओपी राजभर ने कहा था- गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज ओपी राजभर ने कहा था- संविधान से देश चल रहा है। देश कानून से चलता है। आप शिक्षा मंत्री से मिलो, प्रमुख सचिव शिक्षा से मिलो, मुख्यमंत्री से मिलो। यहां से काम नहीं होता तो रक्षा मंत्री से मिलो। प्रधानमंत्री से मिलो। कानून तोड़ने पर प्रधानमंत्री को भी जेल जाना पड़ा। लालूजी को जेल जाना पड़ा। केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। पुलिस का काम है लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करना। अगर आप गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले प्यार से मनाएगी, नहीं मानोगे तो जबरदस्ती मनाएगी। तब भी नहीं मानोगे तो डंडा तो चलेगा ना। बुधवार रात मंत्री के आवास पर फेंके थे पत्थर इसके बाद बुधवार रात मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पहुंचे। नारेबाजी करते हुए मंत्री का आवास घेर लिया। वहीं पर ओपी राजभर का पुतला फूंका। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। छात्रों और पुलिस में जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस से छूटकर कार्यकर्ता बार-बार मंत्री आवास के गेट पर चढ़ने लगे। इस दौरान आवास के अंदर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल फेंके गए। कार्यकर्ताओं ने शोर मचाते हुए मंत्री को बाहर निकलने के लिए कहा। कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने काबू पाया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट नोच डाली। —————————–
ये खबर भी पढ़ेंः- राजभर चिल्लाकर बोले- अखिलेश मुसलमान को CM बनाएंगे?:कोई है मर्द मुसलमान पूछने वाला, 4 बार यादव मुख्यमंत्री बना मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा है कि बेबस, लाचार और मजलूम की मदद करें। लेकिन, मुसलमानों की नजर में तो सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ही मजबूर हैं। ऐसे में मुस्लिम नेता क्या लड़ाई लड़ेंगे? पंचायत चुनाव समय पर होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *