आगरा में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम अचानक कैंसिल:प्रशासन ने परमिशन रद्द की; VIDEO जारी करके बोले- कानून हाथ में नहीं ले सकते

आगरा में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम अचानक कैंसिल:प्रशासन ने परमिशन रद्द की; VIDEO जारी करके बोले- कानून हाथ में नहीं ले सकते

आगरा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम ऐनवक्त पर कैंसिल कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर 5 हजार लोगों के बैठने की जगह थी, लेकिन 4 गुना ज्यादा करीब 20 हजार भक्त पहुंच गए। इसके चलते परमिशन रद्द कर दी गई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम शनिवार को राज देवम गार्डन में था। धीरेंद्र शास्त्री सुबह 11.30 बजे ही आगरा पहुंच गए। वह खंदारी पदम प्राइड अपार्टमेंट में यजमान के यहां रुके। उन्हें दोपहर 1 बजे मंच पर पहुंचाना था। यहां भक्तों को 2 घंटे आशीर्वाद देना था, लेकिन दोपहर 12 बजे ही कार्यक्रम स्थगित करने का लेटर जारी कर दिया गया। धीरेंद्र शास्त्री कारोबारी पुष्कल गुप्ता के घर रूके। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- सूचना मिली कि बहुत भीड़ पहुंच गई, इसलिए प्रशासन ने अनुमति कैंसिल कर दी। ऐसे में कानून को हाथ में नहीं ले सकते। आपको भी चोट न लगे, आपको कोई परेशानी न हो और धाम पर भी कोई प्रश्नचिह्न खड़ा न हो, इसलिए हम यही प्रार्थना करेंगे कि आप लोग अब परेशान न हों। हम जल्द ही आगरा में दरबार लगाएंगे। करीब 4 घंटे बाद साढ़े 3 बजे अपार्टमेंट से बाहर निकले। इस दौरान कारोबारी के घर के बाहर भक्तों की भीड़ रही। यहां सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले, यह कार्यक्रम तारघर मैदान में होना था, लेकिन बारिश के चलते वहां से बदलकर राज देवम गार्डन में किया गया था। 3 तस्वीरें देखिए- धीरेंद्र शास्त्री बोले- प्रशासन ने कहा भीड़ बहुत है… दिक्कत न हो जाए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आज का उत्सव था। श्री हनुमान जी का चरित्र सामूहिक अर्जी थी, लेकिन हमको अभी-अभी सूचना मिली कि बहुत भीड़ पहुंच गई। इसलिए पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार से घटना न हो, इस स्थिति को देखते हुए अनुमति निरस्त कर दी। हमसे कहा कि आप वहां जाएंगे तो कोई दिक्कत ना हो जाए। इसलिए हम यजमान पुष्कलजी के घर पर हैं। इससे पहले भी जहां कार्यक्रम होना था, वहां बारिश खूब हुई। रातों ही रात पुष्कलजी ने बहुत मेहनत करके व्यवस्था की। लेकिन, देव योग के कारण शायद अब यह भी नहीं बन पा रहा। हम इस वीडियो के माध्यम से कहना चाह रहे हैं कि आज का जो उत्सव था, वो स्थगित हो गया। हम जल्द ही आगरा आएंगे। कथा सुनाने के लिए दिव्य दरबार भी लगाएंगे। हनुमान जी का चरित्र भी गाएंगे और आप सबसे मिलेंगे। आज ऐसी परिस्थिति हो गई कि हम हैं तो यहीं आगरा में ही। मन कर रहा कि उड़ कर आ जाऊं…भाग कर आ जाऊं, लेकिन अब वहां बहुत अधिक समुदाय भी है। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- पं. धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा 7 नवंबर से
पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक और ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। करीब 170 किमी की यह पदयात्रा 10 दिन में पूरी होगी। पदयात्रा को बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन ‘सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया है। पदयात्रा को लेकर 1 सितंबर को मथुरा के वृंदावन में साधु-संतों के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने बैठक की। मीडिया से बातचीत में कहा था- भारत को पुन: खंड-खंड करने की तैयारी है। भारत में विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। सनातन पर लगातार उंगली उठा रहे हैं। यमुना, गाय और बृज की स्थिति खराब है। विदेशी ताकतें लव जिहाद, लैंड जिहाद, मूत्र जिहाद, थूक जिहाद के द्वारा लगातार हिंदुओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। उसे हटाने के लिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। हिंदुओं में भाषावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद को खत्म करने का हमने प्रण लिया है। हिंदुओं को एक करने के लिए ही हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। बच्चे दो नहीं चार होने चाहिए। एक संघ के लिए, एक हिंदू राष्ट्र के लिए और दो घर के लिए। उन्होंने कहा- हमें हिंदू राष्ट्र कागजों में नहीं, लोगों के दिलों में चाहिए। हम तलवारों से युद्ध नहीं करना चाहते। हम विचारों का युद्ध करना चाहते हैं। विचारों से परिवर्तन लाना चाहते हैं। कट्‌टर हिंदुत्व का मतलब किसी को मारना नहीं है। बल्कि गले लगाना है। अपनी संस्कृति को बचाना है। इससे पहले बागेश्वर धाम से ओरक्षा धाम तक पदयात्रा की थी धीरेंद्र शास्त्री ने पहली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू की थी। झांसी होते हुए 29 नवंबर को मध्यप्रदेश के ओरछा धाम में पदयात्रा का समापन हुआ था। पहली पदयात्रा कुल 160 किमी की थी। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के साथ लाखों समर्थक पैदल चले। जगह-जगह मंच से हिंदू एकता का आह्वान किया गया। हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज उठाई गई। ———————— धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री बोले- यमुना, गाय और बृज की स्थिति खराब:यमुना नदी शुद्ध हो, हिंदू एकता के लिए निकालेंगे 170 किमी. की पदयात्रा ‘भारत को पुन: खंड-खंड करने की तैयारी है। भारत में विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। सनातन पर लगातार अंगुली उठा रहे हैं। यमुना, गाय और बृज की स्थिति खराब है। विदेशी ताकतें लव जिहाद, लैंड जिहाद, मूत्र जिहाद, थूक जिहाद के द्वारा लगातार हिंदुओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। उसे हटाने के लिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *