मथुरा में यमुना की बाढ़ का पानी शहर तक पहुंचा:नोएडा में तेज बारिश, माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए; 21 जिलों में आज अलर्ट

मथुरा में यमुना की बाढ़ का पानी शहर तक पहुंचा:नोएडा में तेज बारिश, माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए; 21 जिलों में आज अलर्ट

यूपी में बारिश-बाढ़ जारी है। नोएडा में शनिवार सुबह तेज बारिश शुरू हुई। मथुरा में शहर के अंदर यमुना नदी की बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदी से करीब 1 किमी दूर ज्ञान गुदड़ी इलाके में यमुना का पानी पहुंचा तो लोगों ने पूजा-अर्चना की। आगरा में 5 दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप निकली है। उमस से लोग परेशान हैं। आज शनिवार को प्रदेश के 21 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में फिर गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस सीजन में 5वीं बार शुक्रवार को लेटे हनुमान जी के गर्भगृह में त्रिवेणी का पानी पहुंचा है। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बलबीर गिरि ने बताया, 5वीं बार मां गंगा और यमुना जी ने अपने पुत्र श्री लेटे हुए हनुमान जी को स्नान कराया है। इससे पहले 1978 में 7 बार मां गंगा हनुमानजी के गर्भगृह तक पहुंची थीं। यानी 47 साल में पहली बार हनुमानजी जल शयन में हैं। मथुरा में शुक्रवार को तीन जगहों पर बिजली गिरी। राधा रानी मंदिर के पास एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। मंदिर का सोलर सिस्टम फेल हो गया। मंदिर के टीन शेड और आसपास के घरों में करंट फैल गया। ललितपुर का माताटीला बांध अचानक ओवरफ्लो हुआ, इससे 20 गेट खोल दिए गए। पीलीभीत में बीते कई दिनों से बाढ़ के हालात बने हैं। पांच तहसीलों के कुल 62 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह खुद कंट्रोल रूम में बैठकर बाढ़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी बीच पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पुलिसकर्मी ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ गश्त इलाकों में ग्रस्त कर रहे हैं। आगरा में शुक्रवार को तेज बारिश से सड़कें डूब गईं। 50 से अधिक जगहों पर सड़कों पर 4 फीट तक पानी भर गया। इससे बाइकें-कार डूब गईं। यमुना खतरे के अलर्ट निशान से 3 फीट ऊपर पहुंच गई है। ताजमहल की बाउंड्री तक पानी पहुंच गया है। इसके पीछे बना पार्क डूब गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से गाजियाबाद में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। 7 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घर एक मंजिल तक डूब गए हैं। शाहजहांपुर में गर्रा और खननौत नदी का पानी शहर में घुस चुका है। ककरा पुल को बंद कर दिया गया है। लखीमपुर खीरी में शुक्रवार सुबह बाढ़ के पानी के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली पर महिला की डिलीवरी हो गई। वहीं लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, अगस्त में सामान्य बारिश हुई थी। अब मानसून अपने आखिरी चरण में है। अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है, इस वजह से किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए 24 घंटे में 44% कम बारिश हुई
शुक्रवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 3.7 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 6.7 मिमी 44% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक की बात करें तो 639.6 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 626.4 मिमी से 2% ज्यादा है। बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *