अयोध्या में 19 साल की दलित लड़की से रेप और हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया है। आरोपी राजीव यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस रविवार को उस जगह जांच करने पहुंची थी, जहां लड़की का शव मिला था। आरोपी पहले से वहीं बैठा था। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजीव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी का लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में उसे जानकारी मिली थी कि लड़की की शादी दिल्ली के एक युवक से तय हो गई है। इससे खफा होकर 30 अगस्त को उसने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और रेप करने के बाद उसके सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला… कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला दलित परिवार खेती और मजदूरी करके अपना पालन-पोषण करता है। परिवार में पिता, मां, तीन बेटे और 19 साल की बेटी थी। लड़की की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। शनिवार को पूरा परिवार खेत से काम करके लौटा। रात 10 बजे सभी खाना खाकर सो गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो बेटी गायब थी। इसके बाद उन्होंने गांव में खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह 10 बजे गांव के ही एक लड़के ने बताया कि खेत में लड़की का शव पड़ा है। लड़की के घरवाले दौड़ते हुए वहां पहुंचे। देखा तो धान के खेत में बेटी का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। सिर खेत की मिट्टी में दबा था, जबकि गले में उसका सलवार लिपटा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसमें सामने आया कि लड़की की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई। लड़की के भाई ने दिल्ली में रहने वाले उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस को बताया गया- हत्या के एक दिन पहले ही उन्हें बहन के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। प्रेमी आलोक निषाद दिल्ली में रहता है। उससे हम लोगों ने मोबाइल से बात की तो उसने 10 सितंबर को गांव आने की बात कही थी। इसके बाद हमने सोचा कि 11-12 तारीख को उससे मिल लेंगे। इसके बाद हम लोग शनिवार रात खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो वह घर में नहीं थी। हम लोग उसे खोज ही रहे थे कि खेत में उसकी लाश मिली। FIR मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर लड़की का मोबाइल ईंट के नीचे दबा मिला। फोन ऑन था। पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल चेक की। इसमें पता चला कि लड़की की कॉल उसके प्रेमी के नंबर पर थी। आरोपी ने जुर्म कबूला, बोला- उसने ही कॉल फारवर्ड की थी
इसके आधार पर पुलिस को लड़की के प्रेमी पर शक हुआ। लेकिन जब पुलिस आज जांच करने पहुंची तो गांव का ही राजीव वहां बैठा मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने ही लड़की का फोन उसके प्रेमी के नंबर पर फारवर्ड की थी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें- सीएम आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:हरदोई से पति और बच्चों के साथ आई थी; बोली- 50 लाख की ठगी हुई लखनऊ में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। सोमवार को महिला पति और दो बच्चों के साथ हरदोई से लखनऊ पहुंची। सीएम आवास के सामने बने गोल्फ क्लब में अचानक उसने बैग से शीशी निकाली और खुद पर तेल उड़ेल लिया। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या में रेप के बाद हत्या, आरोपी का एनकाउंटर:पैर में गोली मारी; सलवार से गला घोंटकर प्रेमिका का मर्डर किया था
