उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे। सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा व राज्यसभा में झामुमो-कांग्रेस के सांसदों के साथ बैठक की। 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में इनसे समर्थन मांगा। सीएम सहित सभी सांसदों ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस रेड्डी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। इसे संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन और व्यक्तिगत गरिमा का हनन बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मेरे साथ बैठे हैं। पहले इन पर कुछ इल्जाम लगाए गए। उनके साथ जैसा बर्ताव किया गया, गिरफ्तार किया गया, इससे उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भंग हुई। इस गिरफ्तारी में संविधान का भी उल्लंघन हुआ। यह पूछने पर कि क्या इसके लिए पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जिम्मेदार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कुछ कहने नहीं आए हैं। संविधान की किताब दिखाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है। उसे बचाने के लिए ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। -शेष पेज 11 पर जानिए… उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की भूमिका सीएम बोले-रेड्डी को समर्थन देंगे, उन्हें उपराष्ट्रपति बनाएंगे पूछने पर कि क्या इसके लिए पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जिम्मेदार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कुछ कहने नहीं आए हैं। संविधान की किताब दिखाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है। उसे बचाने के लिए ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। -शेष पेज 11 पर कांग्रेस के लोकसभा सदस्य 2 झामुमो के लोकसभा सदस्य 3 झामुमो के राज्यसभा सदस्य 2 भाजपा के लोकसभा सदस्य 8 आजसू के लोकसभा सदस्य 1 भाजपा के राज्यसभा सदस्य 3 लोकसभा सदस्य 14 राज्यसभा सदस्य 05 राज्यसभा की रिक्त सीट 01 कांग्रेस-झामुमो के पास: 7 एनडीए के पास: 12 कुल वोट: 20 प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने जस्टिस रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस उन्हें विजयी बनाने के लिए तैयार है। बैठक में हमने जीत की रणनीति बनाई है। इस चुनाव को हमलोग प्रभावी बनाएंगे। व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, जोबा मांझी, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और सरफराज अहमद मंच पर मौजूद थे।
हेमंत की गिरफ्तारी उनकी प्रतिष्ठा का हनन, जिम्मेदार कौन : रेड्डी
