भागलपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल है। घटना, पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव के 10 नंबर वार्ड की है। एक पक्ष से घायलों की पहचान शंभू सिंह के बेटा सूरज कुमार (22) के तौर पर हुई है। दूसरे पक्ष से जख्मियों में यमुना सिंह की पत्नी श्रद्धा देवी, उसका बेटा उत्तम सिंह, उत्तम सिंह की पत्नी रेखा देवी और राकेश कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज मायागंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में चल रहा है। पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहां सुनी हो रही थी। बात विवाद बड़ी तो एक पक्ष के तरफ से गाली गलौज शुरू कर दिया गया इसके बाद दूसरे पक्ष को पशुओं के लोगों ने इसका नाराजगी जताई। फिर मामला मारपीट पर उतारू हो गया दोनों पक्षों के तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। मामले की छानबीन कर रही पुलिस जिसमें पांच लोग घायल हो गए सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया जाए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरे पक्ष के उत्तम कुमार की पत्नी राखी देवी ने बताया कि घर के पास शंभु सिंह बेटे को गाली गलौज कर रहा था । जब हमने इसका विरोध किया, तो शंभू सिंह सुमित सिंह बिट्टू सिंह सहित पांच लोगों ने मारपीट करने लगा और कहा कि मर्डर करूंगा। हमारे इधर से चार लोग जख्मी हैं। उन्होंने कहा कि पैसे लेनदेन को लेकर विवाद कहासुनी हुई थी। आगे कहा कि दूसरे पक्ष के लोग हथियार लेकर पहुंचा था। इधर, घटना के बाद से पुलिस मामले की चांदनी में जुट गई है।
दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग जख्मी:भागलपुर में कहासुनी के बाद सभी भिड़े, पैसों के लेनदेन का था झगड़ा
