सोनीपत में ट्रैक्टर ने मां-बेटे को मारी टक्कर:दोनों की हालत गंभीर, खानपुर मेडिकल से दिल्ली रेफर; ड्राइवर फरार

Spread the love

सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक्सीडेंट हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर की टक्कर से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों को पहले खानपुर कलां और फिर दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां को लेकर घर लौट रहा था छात्र गांव देवड़ू के रहने वाले राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है, वह अपनी मां रानी देवी को मोटरसाइकिल पर लेकर मांडी गांव से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गन्नौर के गांव खुबड़ू झाल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पर गिरे मां-बेटा राहुल के अनुसार ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटा सड़क पर गिर गए और दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, फिर दिल्ली रेफर घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को बीपीएस खानपुर कलां अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस को सूचना मिलने पर टीम अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से घायलों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) हासिल की। बाद में राहुल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गन्नौर थाना में अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।