बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को नौटंकीबाज बताया है। निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए ये लोग व्याकुल हैं। रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी मुसलमान के हाथ में देश सौंपना चाहते हैं। नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवाना चाहते हैं। इसलिए बिहार में नौटंकी कर रहे हैं। दोनों युवराज जेल जाएंगे। राहुल गांधी में अगर हिम्मत है तो मेरे प्रश्नों का जवाब दें। मेरा सवाल है कि अभी तक 65 लाख में से 65 हजार लोगों की भी सूची अगर दिए होते तो समझ में आता। केवल माहौल बनाना चाहते हैं। कर्नाटक में इसी वोटर लिस्ट पर आप चुनाव लड़े तो ठीक है। चुनाव आयोग ने जब हलफनामा दायर करने के लिए कहा है तो क्यों नहीं दे रहे हैं। वॉलेट बोर्ड पर लोगों को गणित सिखा रहे हैं। आखिर यही बात सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर क्यों नहीं बता रहे हैं। बिहार की धरती पर जो नौटंकी करने आए हैं। गांव की कहावत है चोरों को सारे चोर नजर आते हैं। राहुल गांधी खानदानी बेईमान आदमी है, उनकी दादी ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं माना और इमरजेंसी लगा दी थी। यह दूसरे पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। गड़बड़ी को ठीक करने का समय दिया गया है गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि ये लोग चुनाव आयोग को मानेंगे नहीं, सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानेंगे, राहुल गांधी पर मुकदमा चलना चाहिए। दोनों युवराज जेल जाएंगे। एक फर्जी वोटर कार्ड दिखाएं हैं। एक हलफनामा नहीं दे रहे हैं। बिहार की जनता राजनीतिक दृष्टि से प्रबुद्ध है। यह लोग खुलकर क्यों नहीं कहते हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम जोड़ दीजिए। चुनाव आयोग ने कहा है कि जो भारत का वासी होगा, उसी को वोट देने का अधिकार होगा। दरभंगा में बीजेपी ने दिखाया है की डबल नाम है। यह लोग बांग्लादेशी के हाथ में देश को सौंपना चाहते हैं। यह रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी मुसलमान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आखिर तकनीकी लड़ाई क्यों नहीं लड़ रहे हैं। एक महीने का समय दिया गया है, एक महीने में 15 तारीख हो गया है। आखिर अब तक कितने लाख, कितने हजार और कितने सौ हलफनामा दिया गया है। गड़बड़ी को ठीक करने के लिए ही समय दिया गया था। अगर गड़बड़ी है तो दें, लेकिन वह देंगे नहीं और नौटंकी करेंगे। यह नौटंकी करने आए हैं, दोनों नौटंकीबाज सत्ता के लिए व्याकुल हैं।
गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी को बताया नौटंकीबाज:बेगूसराय में बोले- दोनों युवराज जेल जाएंगे, केवल माहौल बनाना चाहते हैं
