वारसलीगंज में 2 साल से जलापूर्ति बंद, 8000 लोग परेशान:आक्रोशित लोगों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन; बोले- कभी-कभी बदबूदार पानी आता है

वारसलीगंज में 2 साल से जलापूर्ति बंद, 8000 लोग परेशान:आक्रोशित लोगों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन; बोले- कभी-कभी बदबूदार पानी आता है

भागलपुर नगर निगम के वार्ड 50 और 51 में जलापूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। वारसलीगंज क्षेत्र के करीब ढाई सौ घरों में पिछले दो साल से सरकारी जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे लगभग 8 हजार लोग प्रभावित हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय वार्ड पार्षद और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासी ब्रजेश के अनुसार, क्षेत्र में जलमीनार है, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कभी-कभार आने वाला पानी भी नाममात्र का होता है। आक्रोशित बोले- ज्यादा कीमत पर पानी खरीदनी पड़ रही है ग्रामीणों का कहना है कि जब कभी पानी आता है, तो वह गंदा और बदबूदार होता है। इस वजह से लोगों को या तो मोटर से पानी खींचना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पिछले दो वर्षों में वार्ड पार्षद से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि जल जीवन मिशन के बावजूद स्वच्छ पानी न मिलना गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *