बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में एनडीए के सभी बड़े नेता आज यानी 23 अगस्त से विधानसभा-वार कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत अलग-अलग टीमों में विभाजित नेताओं को अलग अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी रणनीति को धार देंगे। चुनावी तैयारियों में जुटा एनडीए एनडीए की यह कवायद सीधे तौर पर विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। बड़े नेताओं को विधानसभा-वार जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की तैयारी कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से एनडीए अपने विकास कार्यों, सरकार की उपलब्धियों और आने वाले चुनाव की रणनीति को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगा। इसके साथ ही विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और जनसमर्थन जुटाने का भी प्रयास किया जाएगा। आज टीम-वार कार्यक्रम के तहत छह विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। टीम 1: त्रिवेणीगंज टीम 2: मढ़ौरा टीम 3: वाल्मीकिनगर टीम 4: जगदीशपुर टीम 6: कांटी टीम 7: वारिसनगर टीम 1 – त्रिवेणीगंज इस टीम का नेतृत्व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राज भूषण सिंह निषाद, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री नीरज कुमार बबलू, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफ, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद और ज्योति मांझी शामिल होंगे। टीम 2 – मढ़ौरा मंत्री विजय चौधरी, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मंत्री मदन सहनी, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, सांसद वीणा देवी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा और प्रफुल्ल कुमार मांझी मढ़ौरा विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। टीम 3 – वाल्मीकिनगर इस टीम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री जनक राम, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, और हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण शामिल हैं। टीम 4 – जगदीशपुर यहां केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद राधामोहन सिंह, ललन सराफ, लखेंद्र पासवान, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय, रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन, और पूर्व मंत्री अशोक कुमार कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। टीम 6 – कांटी कांटी विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री शीला मंडल, सांसद राजीव प्रताप रूडी, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव पंकज पासवान, रालोमो के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता और हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडेय सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। टीम 7 – वारिसनगर वारिसनगर विधानसभा में मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री जीवेश मिश्रा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, लोजपा (आर) के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम देव पासवान, रालोमो की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, हम (से०) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और पूर्व सांसद कहकशां परवीन कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
एनडीए ने की विधानसभा-वार कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत:संजय झा से लेकर रामनाथ ठाकुर तक करेंगे जनसंपर्क, 6 विधानसभाओं में आज शक्ति प्रदर्शन
