गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर पंचंबा बुढ़वा अहरा के पास सड़क की खराब स्थिति के विरोध में स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ सड़क जाम कर विरोध जताया। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और जल जमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। एक ट्रक के फंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पवन कंधवे ने बताया कि कई दिनों से सड़क की स्थिति खराब है। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक सड़क जाम रहा। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद बच्चे अपने-अपने स्कूल चले गए।
सड़क की खस्ता हालत से परेशान स्कूली बच्चों का प्रदर्शन:गिरिडीह-जमुआ मार्ग पर लगाया जाम, रोड में बने गड्ढों से जूझ रहे लोग
