आगरा के 2 GRP सिपाहियों से 20 हजार की वसूली:ग्वालियर में यात्री ने जबरन ट्रेन से खींचा, थाने में 11 घंटे बंद रहे

आगरा के 2 GRP सिपाहियों से 20 हजार की वसूली:ग्वालियर में यात्री ने जबरन ट्रेन से खींचा, थाने में 11 घंटे बंद रहे

‘कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’ में एक यात्री का TTE से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। TTE ने ट्रेन में चल रही आगरा की GRP स्कवाड को बुलाया। स्क्वॉड के 3 सिपाहियों ने यात्री को पकड़ लिया। यात्री ने ग्वालियर में अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही परिजनों ने आगरा GRP स्क्वॉड के 2 जवानों अजय और गौरव को जबरन उतार लिया। इसके बाद अपने जानने वाले ग्वालियर GRP स्क्वॉड को बुलवाया। दोनों सिपाहियों को ग्वालियर GRP थाने में बंद करा दिया। आरोप है कि ग्वालियर GRP जवान अमित और दिनेश ने कहा कि यात्री के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई कर देंगे। अगर मामला रफा दफा करना है, तो यात्री को 20 हजार रुपए दो। नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 11 घंटे दोनों सिपाही बंद रहे। आगरा से एक टीम गई। उन्हें छुड़ाया। TTE सुरजन सिंह ने आरोपी यात्री के FIR कराई है। ये मामला बुधवार का है, इसका वीडियो आज सामने आया है। जनरल टिकट लेकर स्लीपर कर रहा था यात्रा
ग्वालियर निवासी यात्री प्रदीप भदौरिया नई दिल्ली से ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। मथुरा स्टेशन निकलने के बाद TTE सुरजन सिंह पहुंचे। यात्री से टिकट मांगी। उसने जनरल टिकट होने की बात कही। TTE ने कहा कि आप पर 350 रुपए जुर्माना लगेगा। प्रदीप ने 200 रुपए नकद दिए। प्रदीप का आरोप है कि TTE ने उससे 150 रुपए पेटीएम पर मांगे। इसका उन्होंने विरोध किया। इसको लेकर उसके साथ मारपीट की गई। यात्री को फोन कर परिजन बुलाए
TTE ने ट्रेन में चल रहे GRP स्कवाड को बुला लिया। उन्होंने यात्री प्रदीप भदौरिया को पकड़ लिया। प्रदीप भदौरिया ने फोन कर ग्वालियर स्टेशन पर अपने परिजनों को बुला लिया। रात करीब 12 बजे ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, तो वहां पर यात्री के परिजन पहले से खड़े थे। उनके साथ ग्वालियर के GRP जवान अमित और दिनेश भी थे। जिनके सामने दोनों आगरा के GRP सिपाहियों अजय और गौरव को नीचे उतार लिया। इसके बाद उसने अभद्रता की। वो उन्हें ग्वालियर GRP स्टेशन ले गए। आगरा GRP के दो सिपाहियों को ग्वालियर के GRP थाने में रात साढे़ 12 बजे से सुबह 11 बजे तक बैठाए रखा। जब आगरा से GRP टीम गई तब जाकर उनको छुड़ाया गया। आगरा GRP कैंट स्टेशन इंचार्ज विकास सक्सेना ने बताया- TTE ने यात्री प्रदीप भदौरिया के खिलाफ मारपीट करने और अभद्रता करने की तहरीर दी मिली है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, GRP सिपाहियों को थाने में बैठाने के लिए ग्वालियर GRP के दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए SP GRP भोपाल को लिखा गया है। ————————————- ये भी पढ़ें…. 5ML एसेंस से 15 लीटर नकली देसी घी बन रहा:170 रुपए में बनाकर 650 रुपए किलो में बेच रहे, वेस्ट यूपी में सप्लाई यूपी की जिला संभल पुलिस ने 8 अगस्त को नकली देसी घी बनाने और बेचने वाला गैंग पकड़ा। ये गैंग 7 नामचीन कंपनियों के नकली रैपर में नकली देसी घी भरकर पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बेच रहा था। हर महीने 1500 लीटर नकली घी की सप्लाई थी। करीब 5 साल से गैंग चल रहा था। ऐसे में अब तक 90 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी लोग खा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *