पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर से SSB के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शहर के जिन सड़कों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी, वहां इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगा लिए जवान देश भक्ति के रंग में लबरेज दिखे। दो दिवसीय यात्रा के तहत पहले दिन सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी राजेश टिक्कू के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। जबकि आज SSB के जवानों की ओर से बाइक रैली निकाली गई। देशभक्ति की रंग में गूंजा सेक्टर हेडक्वार्टर के डीआईजी राजेश टिक्कू ने हरी झंडी दिखाकर एसएसबी जवानों की बाइक रैली को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा आर.एन. शॉ चौक, जेल चौक, गिरिजा चौक और आखिर में थाना चौक होते हुए वापस मुख्यालय आकर संपन्न हुआ। हाथों में तिरंगा लिए जवान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारे लगाते दिखे। जवानों के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति की रंग में गूंजता दिखाई दिया। आम जनता से अभियान में जुड़ने की अपील सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी राजेश टिक्कू ने बताया कि बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का ऊदेश्य आम जनमानस के बीच तिरंगे के महत्व को दर्शाना है। देश के सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए ताकि हमारा तिरंगा सदैव ऊंचाइयों को छूता रहे।
पूर्णिया में SSB जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर, आम जनता से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील
