गयाजी में अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम:BJP नेता ने मूर्ति पर चढ़ाई माला, कहा- महारानी ने भारत में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया

गयाजी में अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम:BJP नेता ने मूर्ति पर चढ़ाई माला, कहा- महारानी ने भारत में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया

गया में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने महारानी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महारानी अहिल्या बाई ने गया में भगवान विष्णु मंदिर परिसर में कई निर्माण कार्य करवाए थे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अहिल्या बाई मालवा की शासक थीं। उन्होंने पूरे भारत में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। गया में उन्होंने मंदिर परिसर में पाथवे, धर्मशालाएं और कुएं बनवाए। यात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा। महारानी के योगदान को याद किया महारानी ने ऐसे समय में प्रशासन संभाला, जब महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी। उन्होंने जनकल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण में उल्लेखनीय काम किए। डॉ. मिश्रा ने लोगों से अहिल्या बाई के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने महारानी के योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा ‘अहिल्या बाई अमर रहें’ के नारे के साथ खत्म हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *