मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वो अपने भांजे के साथ भाग गई है। आरोप है कि प्रेमी के लिए शादी के 20 साल बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या का प्रयास किया। पीड़ित नवल किशोर पटेल ने बताया कि उनकी शादी साल 2005 में खुशबू देवी से हुई थी। दो बेटों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि 13 साल का बेटा साहिल जीवित है। पिछले दो साल से खुशबू देवी का अपने से 10 साल छोटे नीरज कुमार के साथ अवैध संबंध था। नवल किशोर के अनुसार, जब उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया, तो पत्नी ने धमकी दी कि “अगर किसी को बताया तो तेरी लाश ही घर लौटेगी। 2 दिन महिला फरार हुई है। गुरुवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। दो साल से अवैध संबंध का आरोप नवल किशोर पटेल ने कहा कि अपनी बहन की मौत के बाद 6 साल के मासूम भांजे को गोद में उठाकर घर का सहारा दिया, उसी भांजे ने अब उनके सिर पर गद्दारी का ताज रख दिया। शादी के 20 साल बाद, नवल किशोर की पत्नी खुशबू देवी को अचानक प्यार हो गया। अपने से 10 साल छोटे सगे भांजे नीरज कुमार के साथ अवैध संबंध का आरोप है। पिछले दो साल से इन दोनों के बीच अवैध संबंधों का खेल चल रहा था। गहने लेकर भागने का था प्लान घटना 27 जुलाई की है। खुशबू देवी और उसका प्रेमी 50 हजार रुपए नकद, लाखों के जेवर और जमीन के कागजात लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। पति को इसकी भनक लगी और रोकने पर दोनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसका पैर टूट गया और जान लेने की कोशिश की गई। गांव के लोगों के पहुंचने पर नवल किशोर की जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी प्रेमी-प्रेमिका फरार हैं। नवल किशोर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल FIR दर्ज कर पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।
मुजफ्फरपुर में भांजे के साथ मामी फरार:पति बोला- शादी के 20 साल बाद हुआ प्यार, मुझे मारने की कोशिश की
