गिरिडीह शहर के कोलडीहा के शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे स्टेडियम मृतक की पहचान मुफ्फसील थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान अंसारी के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, तीनों नाबालिग एक स्कूटी पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक के लिए कोलडीहा के रास्ते गिरिडीह स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान कोलड़ीहा पेट्रोल पंप के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। शव को सड़क पर रख किया रोड जाम हादसे में स्कूटी सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कुर्बान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को कोलडीहा मस्जिद के पास रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक घंटे बाद हटा सड़क जाम घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सदलबल मौके पर पहुंचे। वे आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 1 घंटे के बाद जाम खत्म करवाया गया।
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत:गिरिडीह में हुआ हादसा, दो घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
