आजमगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लड़कियों का वीडियो बनाया जा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को 10वीं की एक छात्रा नहा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम के रोशनदान पर पड़ी। उसने देखा कि एक युवक रोशनदान से वीडियो बना रहा था। यह देखकर वह चिल्ला पड़ी। तुरंत कपड़े चेंज करके बाहर आ गई। छात्रा की चीख सुनकर हॉस्टल की और लड़कियां भी भागकर आ गईं। उन्होंने वीडियो बना रहे हिमांशु राय को रंगे हाथ पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल-लैपटॉप की जांच की। सूत्रों के मुताबिक, इसमें लड़कियों के नहाते हुए 40 वीडियो मिले हैं। पुलिस ने वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी का है। अब जानिए पूरा घटनाक्रम…
शहर की पॉश कॉलोनी हीरापट्टी में एक गर्ल्स हॉस्टल बना है। यहां पैरा मेडिकल, पॉलिटेक्निक और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राएं किराए पर रहती हैं। मकान के अगले हिस्से में एक परिवार भी किराए पर रहता है। पीड़ित छात्रा ने कहा- रविवार 24 अगस्त को मैं लॉज में थी। छुट्टी थी तो शाम के समय बाथरूम में नहाने चली गई। यहां नहा रही थी तो मेरी निगाह बाथरूम के रोशनदान पर गई। वहां कोई वीडियो बना रहा था। मैंने तुरंत कपड़े पहने और चिल्लाई। हॉस्टल की अन्य छात्राएं दौड़कर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। हमने देखा कि मकान के अगले हिस्से में रहने वाला आरोपी युवक हिमांशु राय वीडियो बना रहा था। हम लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। चीख-पुकार सुनकर आरोपी युवक के माता-पिता भी आ गए। उन्होंने हमें डराया। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा लें आरोपी ने धमकी दी- शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दूंगा छात्राओं ने कहा- जब हम लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो वह विरोध करने लगा। उसने हमारे साथ गाली-गलौज की। साथ ही धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे पास तुम सभी के वीडियो हैं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची। छात्राओं ने बताया- जब हम लोगों ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि तुम लोग क्या कर लोगी। अगर शिकायत की तो तुम लोग का वीडियो वायरल कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब एक साल यानी 2024 से लड़कियों के वीडियो बना रहा है। लैपटॉप में कई छात्राओं के वीडियो मिले पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के लैपटॉप से कई ऐसी छात्राओं के भी वीडियो मिले जो काफी पहले कमरा छोड़कर जा चुकी हैं। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया- पीड़िता के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल और लैपटॉप को जांच के लिए लैब भेजा गया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया- एक मकान किराए पर लोग रहते हैं। इस मकान में जो बाथरूम है वो पटिए से बनी है। इस बाथरूम में जाने वाले लोगों का आरोपी युवक वीडियो बना लेता था। उसे लोगों ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… निक्की के पिता बोले- दरिंदों से सारे रिश्ते खत्म:दूसरी बेटी को अब नहीं भेजूंगा; विपिन के रिश्तेदार बोले- पूरी साजिश कंचन की ‘मेरी बेटी तो चली गई, अब क्या ही बचा है…। विपिन के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। मेरी फूल जैसी बच्ची को मार डाला। दरिंदों के लिए फांसी की सजा भी कम है।’ ये कहते हुए निक्की भाटी के पिता भिकारी सिंह की आंखों में आंसू आ गए। पढ़िए पूरी खबर
हॉस्टल के बाथरूम में नहा रही छात्रा का वीडियो बनाया:आजमगढ़ में युवक को रंगे हाथ पकड़ा, मोबाइल में 40 फुटेज मिले
