दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला:बुधवार रात 12 बजे निकला था घर से, डूबने से मौत की आशंका

दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला:बुधवार रात 12 बजे निकला था घर से, डूबने से मौत की आशंका

गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक व्यक्ति का शव गांव के ही कुएं में मिला है। मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी अवधेश उरांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अवधेश बुधवार रात लगभग 12 बजे के करीब घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। मृतक के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान अवधेश उरांव के रूप में की गई शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण पूना भगत के कुएं में पानी भरने गए, तो उन्होंने कुएं के अंदर पानी में एक शव उपलाता देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान अवधेश उरांव के रूप में की। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया में कुएं में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *