नोएडा में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की शटरिंग गिर गई। हादसे में 9वीं मंजिल से 3 मजदूर गिर गए। मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुपरवाइजर और ठेकेदार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना रविवार दोपहर थाना सेक्टर 144 की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… सेक्टर 144 में 2 साल से 14 मंजिला बिल्डिंग के निर्माण का काम चल रहा है। अभी तक 9 मंजिल का निर्माण हुआ है। इसको महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। निष्ठा प्राइवेट बिल्डर की यह इमारत बन रही है। हादसे के समय यहां 40 से 50 मजदूर शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी अचानक शटरिंग गिर गई। हादसे में मंटू सिंह (45), शीबू (24), और मंटू का भाई मिथुन (32) घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मंटू सिंह और शीबू की मौत हो गई। जबकि मंटू का भाई मिथुन (32) गंभीर घायल है। उसका इलाज चल रहा है। मंटू सिंह बिहार के बांका जिला और शीबू झारखंड के दुमका का रहने वाला था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने बताया- थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग का काम करते समय गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सुपरवाइजर और ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सुरक्षा के मानकों की जांच कर रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें..
संभल में सोना पकड़ने ई-रिक्शा से पहुंचे थे GST अफसर:मार्केट से 1KM दूर छोड़ीं गाड़ियां, 33 करोड़ का माल पकड़ा
संभल में 4 फरवरी को GST अफसरों ने ज्वेलर के यहां छापा मारकर 33 करोड़ का सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया। इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए अफसरों ने पूरी प्लानिंग की। मार्केट में किसी को छापेमारी की भनक न लगे, इसलिए अफसरों ने अपनी गाड़ियां दुकान से करीब एक किलोमीटर पहले ही छोड़ दीं। इसके बाद 2 टीमों में बंटकर अफसर दो ई-रिक्शे पर बैठकर मार्केट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में शटरिंग गिरी…9वीं मंजिल से गिरकर 2 की मौत:एक की हालत गंभीर; पुलिस ने ठेकेदार-सुपरवाइजर को पकड़ा
