कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:टारगेट के दबाव में बॉस का मर्डर;  होटल में युवक की लाश मिली

Spread the love

नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… मौरंग लदे खराब खड़े डंपर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर के बाद ड्राइवर और हेल्पर केबिन में चिपक गए और दोनों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। केस्को गेट पर बिजली के तार गले में पहनकर नारेबाजी की। हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के डॉक्टरों ने 77 साल के एक बुजुर्ग को बिना किसी बड़े ऑपरेशन या चीरफाड़ के दुनिया का सबसे छोटा ‘वायरलेस पेसमेकर’ लगाकर नई जिंदगी दी है। बिधनू के एक होटल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला। वह अपने दो दोस्तों के साथ रूका था। युवक हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर का रहने वाला था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार पढ़िए खबरें 1. डंपर से टकराकर केबिन में फंसे 2 भाई…तड़पकर मौत; कानपुर में खराब खड़े मौरंग लदे डंपर से टक्कर, 3 घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे कानपुर में मौरंग लदे खराब खड़े डंपर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी की पीछे से टकराने वाले डंपर का केबिन चिपक गया। उसके केबिन में बैठे ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। दोनों करीब 3 घंटे तक केबिन में फंसे रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पढ़िए पूरी खबर 2. कानपुर में होटल में मिला युवक का शव; अपने दो साथियों संग रुका था, संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला कानपुर के बिधनू में स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में सामने आया कि देर रात सड़क हादसे के बाद तीनों होटल में रुके थे, सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर 3. दिन में धूप ने तपाया…शाम को हवाओं ने दी राहत:24 घंटे में अधिकतम तापमान 5°C डिग्री बढ़ा, चार व पांच मई को बारिश होगी शहर में सुबह के समय मौसम साफ है। तेज धूप के साथ ही हवाएं भी चल रही हैं। 10 बजे शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं की अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। शाम को मौसम बदल सकता है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। दोपहर के समय धूप ने लोगों को बढ़े हुए तापमान व गर्मी का एहसास कराया। सीएसए के वेदर स्टेशन से जारी रिपोर्ट के अनुसार दिन का तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। दिन में धूप निकलने के साथ शाम के समय आंधी व बादल छा सकते हैं। चार व पांच मई को बारिश हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर 4. सपा MLA का ‘अधिकारी जी सो रहे पार्ट-2’:विधायक ने खुद कूड़ा उठाया, कूड़ा गाड़ियों की बदहाली और अफसरों की लापरवाही दिखाई कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने अपनी विधानसभा में कूड़ा नहीं उठने पर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘अधिकारी जी सो रहे हैं’ पार्ट-2 के जरिए क्षेत्र की गंदगी, जर्जर कूड़ा गाड़ियों और उनकी कमी के साथ सफाई कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर किया। विधायक खुद कूड़ा उठाकर कूड़े गाड़ी में रखकर ले गए। इसके साथ ही अफसर किस तरह से सुनवाई नहीं करते यह भी नाटक के जरिए दिखाया। अभी हाल ही में उन्होंने नानाराव पार्क में बंद पड़े स्वीमिंग पूल को भी लेकर इसी तरह मुद्दा उठाया तो अफसर हरकत में आए और स्वीमिंग पूल चालू करने का काम शुरू हो गया। पढ़िए पूरी खबर 5. बाइक पार्ट्स गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम कानपुर के जूही थाना के अंतर्गत राखी मंडी में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग बाइक पार्ट्स के प्लास्टिक मडगार्ड बनाने के गोदाम में लगी। यहां कर्मचारी काम कर रहे थे, इसी बीच आग लग गई। आसपास कबाड़ का काम करने वाले हजारों लोग झोपड़ियों में रहते हैं, कई कबाड़ के बड़े गोदाम भी बने हैं। इनमें आग देखकर दहशत फैल गई। इनकी जिंदगी और घर सब खतरे में नजर आया तो लोग भागने लगे। लेकिन फायर विभाग ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। स्थानीय पार्षद शालू कनौजिया के पति सुनील कनौजिया ने बताया कि यह आग इस इलाके के लिए भयानक हो सकती थी, क्योंकि यहां पहले भी आग लग चुकी है। यहां कबाड़ का काम करने वाले 4000 से ज्यादा लोग रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर 6. हृदय रोग संस्थान के डॉक्टरों का कमाल:कानपुर में बिना चीरफाड़ 77 वर्षीय बुजुर्ग के दिल में फिट किया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों ने 77 साल के एक बुजुर्ग को बिना किसी बड़े ऑपरेशन या चीरफाड़ के दुनिया का सबसे छोटा ‘वायरलेस पेसमेकर’ लगाकर नई जिंदगी दी है। खास बात यह है कि विटामिन के कैप्सूल के आकार वाले इस पेसमेकर की कीमत बाजार में 15 से 20 लाख रुपये है, लेकिन मरीज को यह सुविधा सरकारी योजना के तहत मुफ्त मिली है। पढ़िए पूरी खबर 7. टारगेट पूरा करने के दबाव में बॉस का मर्डर:सेल्समैन बोला- दबाव, गाली-गलौज और प्रताड़ना से तंग होकर की थी हत्या कानपुर की कैंट पुलिस ने सिमकार्ड सेल्स मैनेजर मोनू जायसवाल (30) के मर्डर केस का खुलासा कर दिया। डीसीपी ने बताया कि सिमकार्ड सेल्स मैनेजर मोनू के अंडर में ही काम करने वाले दोनों युवकों बापन पाल और अतीत वर्मा ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके बॉस मोनू उनसे ही अपना भी सेल्स का टारगेट पूरा कराते थे। उनकी ही गाड़ियों से अपने सेल्स का काम करते और टारगेट पूरा करने के लिए रोजाना अभद्रता व गाली-गलौज से बात करते थे। इससे दोनों आजिज हो गए और अपने बॉस के मर्डर का प्लान बनाकर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर 8. स्मार्ट प्रीपेड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; कानपुर केस्को गेट पर बिजली के तार गले में पहनकर की नारेबाजी कानपुर में शनिवार महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर बिजली के तार बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर स्मार्ट/प्रीपेड मीटर की खामियों, अघोषित बिजली कटौती और शिकायत निस्तारण में लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने केस्को निदेशक को ज्ञापन सौंप कर शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। पार्टी का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, बार-बार फॉल्ट और शिकायतों का समय पर समाधान न होने से आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर 9. अंकित हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार:दोस्त ने कार बुक कर की हत्या, शव गंगा में फेंका; मुख्य आरोपी फरार डीसीपी पूर्वी ने शनिवार को 17 अप्रैल से लापता अंकित की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों रेहान, शादाब और अल्तमश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अंकित के दोस्त सत्यम ने योजना बनाकर मृतक की कार बुक करवाई और उसे फतेहपुर ले गया। मुख्य आरोपी सत्यम बाइक से पीछे चल रहा था। आरोपियों ने अंकित का गला तब दबाया जब उसने कार का पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया। पढ़िए पूरी खबर 10. 1 साल में कानपुर सेंट्रल ने 21.72 करोड़ जुर्माना वसूला:2025-2026 में की रिकार्ड कमाई; बेटिकट और गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर (टी. टी.) टिकट चेकिंग कर्मियों ने साल 2025-26 में 21.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। ये कार्यवाही, ट्रेनों में यात्रा के दौरान, प्लेटफ़ॉर्म इत्यादि और रेल परिसर से बिना टिकट यात्रा के दौरान पकड़ने के बाद जुर्माना वसूला है। असिस्टेंट डायरेक्टर पवन कुमार के अनुसार कानपुर सेंट्रल के टिकट जांच स्टाफ ने पूरे वर्ष लगातार अभियान चलाकर यात्रियों की जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले और गलत टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। इसके परिणामस्वरूप 21.72 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर