कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया। देश के टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले की इस परीक्षा में लखनऊ के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-100 में शहर के कई मेधावियों ने स्थान हासिल किया है। इनमें UG और PG एग्जाम दोनों के स्टूडेंट्स शामिल है। इस वर्ष CLAT परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी कंसोर्टियम ऑफ NLU द्वारा जिम्मेदारी लखनऊ की डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को सौंपी गई थी। कुल 173 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। CLAT में इस बार देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। UG पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 75,008 और PG पाठ्यक्रम के लिए 17,336 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बार कट ऑफ में जबदस्त उछाल CLAT एक्सपर्ट नितिन राकेश ने बताया कि इस बार कट ऑफ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उनके अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर रैंक के लिए अधिक अंक आवश्यक रहे, जिससे कम्पटीशन और अधिक टफ हो गया था।
CLAT 2025 रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा:लखनऊ के ओजस को मिली ऑल इंडिया 23वीं रैंक, 7 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
