उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के 42 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट है। साथ ही अगले 5 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं सोमवार सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई। लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदल गया। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बाराबंकी में शादी के टेंट उड़ गए। पीलीभीत में आंधी-बारिश से ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। कासगंज में आंधी के दौरान एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। औरैया में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दादी और पोती की मौत हो गई। संभल में बिजली गिरने से मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। मलबा नीचे सो रही बच्ची पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। औरैया में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दादी और 10 साल की पोती की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में एक मैरिज हॉल का मंडप भी उड़कर हाईवे पर गिरा। तेज आंधी-तूफान से पानी की टंकी टूटकर लटक गई। हालांकि इंजीनियर ने बताया कि टंकी नहीं गिरी है, बल्कि तेज हवा के कारण अधूरी फिक्स जिंक एलम शीट्स हट गईं। सीएम योगी ने कहा- प्रदेशवासी सतर्क रहें। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाएं। बच्चों को घर के अंदर ही रखें। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसलों और पशुओं का ख्याल रखें। सभी जिलाधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में रहें। तूफान और बारिश की तस्वीरें- संभल में सबसे अधिक बारिश हुई
संभल में सर्वाधिक 130 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कासगंज में 97 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बरेली में 54.6 मिमी, बाराबंकी में 53 मिमी, मुरादाबाद में 45 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। तेज हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बलरामपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें भी सामने आईं।
क्यों बदला मौसम, जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओले गिरेंगे। एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। कहां-कहां हुई बारिश, जानिए
जिन 22 जिलों में बारिश हुई। उसमें कुशीनगर, फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी, बस्ती,अंबेडकरनगर, कासगंज, अयोध्या, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, हरदोई, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, उन्नाव, गोरखपुर, कानपुर, सीतापुर, संभल, गाजियाबाद सहारनपुर और बरेली शामिल हैं। बारिश से फसलों को नुकसान
पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें
पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं।
यूपी के 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:संभल में सबसे अधिक 130MM हुई बरसात, 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
