गुरुग्राम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सेक्टर-29 फायर ब्रिगेड ऑफिस में तैनात कर्मचारी मनोज कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पारसनाथ एक्सोटिका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। ट्रैप के दौरान आरोपी मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर ₹2,98,050 रुपए कैश भी बरामद किया, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है। सोसायटी के अकाउंटेंट ने दी शिकायत पारसनाथ एक्सोटिका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को सोसायटी के फ्लैट नंबर C-4/1203 में आग लगने की घटना हुई थी। इस मामले में अग्निशमन विभाग सेक्टर-29 में तैनात आरोपी मनोज कुमार उर्फ मनोज कादयान द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के मामले में फंसाने की धमकी देकर ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई। ट्रैप लगाकर पकड़ा बाद में आरोपी ने सौदेबाजी कर रिश्वत राशि ₹15,000 तय की। शिकायत प्राप्त होने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से ₹15,000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।इसके अतिरिक्त आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर ₹2,98,050 नकद राशि भी बरामद की गई, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गुरुग्राम में फायरकर्मी 15 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार:कार से 2.98 लाख कैश भी बरामद; सोसायटी के अकाउंटेंट ने दी थी शिकायत
